फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On Radha Ashtami, temples are full of fervour and God is worshipped

Chandigarh News: राधा अष्टमी पर मंदिरों में धूम, भगवान का हुआ अभिषेक

Mon, 01 Sep 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
On Radha Ashtami, temples are full of fervour and God is worshipped
सेक्टर 36 के इस्कॉन, 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अलावा शहर के मंदिरों में में श्री राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। राधा अष्टमी पर शहर के मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। सेक्टर-36 के इस्कॉन, सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सहित शहर के अन्य मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। राधारानी का महाभिषेक हुआ। भक्तों ने कीर्तन किया। इस मौके पर श्री राधा माधव का भव्य, नवीन वस्त्राभूषण से सुसज्जित विशेष दर्शन उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा।
श्री श्री राधा माधव का दूध, दही, घी, शहद और विभिन्न प्रकार के फलों के रस से महाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं में चरणामृत बांटा गया। दिव्य कीर्तन हुआ। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया जन्माष्टमी पर बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमें कलरिंग, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भव्य आयोजन हुआ। श्री राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ में पहुंचे। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुंचे। सेक्टर-44 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधाअष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर राधा रानी का महाभिषेक हुआ। श्री राधा माधव को 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर कमेटी के महासचिव रवि मलिक ने बताया कि भजन गायिका तेजस्विनी शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। उन्होंने बरसाने के मोर बोले राधा श्री राधा, प्रण धन राधा राधा राधा सहित एक से बढ़कर एक भजन पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-35 के रक्षेश्वर श्री राम मंदिर में मंदिर कमेटी के सहयोग से जय श्री राम ग्रुप की ओर से राधा अष्टमी पर भंडारा लगाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस माैके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed