फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh-Mohali and Panchkula ready for New Year celebrations

New Year 2024: नए साल के जश्न के लिए ट्राइसिटी तैयार, होटलों-क्लबों में खास इंतजाम, पुलिस का पहरा भी सख्त

Sun, 31 Dec 2023 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2023 01:51 AM IST
सार

चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला में होटल-क्लब दुल्हन की तरह सज चुके हैं। सीटें पहले से ही बुक हो चुकी हैं। लोगों ने अपने-अपने तरीके से नया साल मनाने का इंतजाम कर रखा है। वहीं पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। 

विज्ञापन
Chandigarh-Mohali and Panchkula ready for New Year celebrations
मटका चौक पर प्रशासन ने लगाया नववर्ष की शुभकामनाओं वाला बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के स्वागत के जश्न के लिए चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) तैयार है। होटल और क्लबों में खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं शहर में कई स्थानों पर नए साल के स्वागत के लिए बैनर लगाए गए हैं। यही नहीं कई जगह लाइटों का भी खास प्रबंध किया गया है। मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के अलावा पंजाबी गायक निंजा, अमृत मान और इंडियन आइडल फेम सलमान अली के अलावा अन्य गायकों की लाइव प्रस्तुति के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

पंचकूला: न्यू ईयर पार्टी को लेकर सभी क्लब और रेस्टोरेंट तैयार

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पंचकूला के सभी क्लब, लाउंजबार, रेस्टोरेंट और होटलों में तैयारियां हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही क्लबों में तकरीबन सभी टेबल बुक हो चुके हैं। इसके अलावा सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में ओपन एयर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड, हिप हॉप, पंजाबी व हरियाणवी गानों पर लोग झूमेंगे। ऑर्गेनाइजर सचिन कौशिक ने बताया कि शालीमार ग्राउंड में न्यू ईयर पार्टी में रेणुका पवार, गुलजार छानीवाला व निंजा पहुंच रहे हैं। शो के टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। पार्टी में करीब 1500 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यहां होगी न्यू ईयर पार्टी

  • सेक्टर-5 द बुडेगा क्लब
  • सेक्टर-5 मोब
  • सेक्टर-5 वेदा क्लब
  • सेक्टर-5 दी एस्केप
  • सेक्टर-9 पर्पल फ्रॉग क्लब
  • सेक्टर-11 अलिफ लैला क्लब
  • सेक्टर-8 अलमास
  • सेक्टर-20 दी पॉश क्लब

36 जगह लगेंगे नाके

नए साल के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली हैं। पुलिस जिले में अलग-अलग जगहों पर 36 नाके लगा रही है। सभी नाकों पर कुल 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी नाकों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। 

10 पुलिस नाकों पर पुलिसकर्मी एल्को सेंसर लेकर तैनात रहेंगे ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा जा सके। नए साल के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त दी गई हैं। जिले के सभी डीएसपी, थाना एसएचओ और पुलिस चौकी इंचार्ज अपने एरिया में पेट्रोलिंग करेंगे। इसके अलावा 19 डायल 112 की इमरजेंसी व्हीकल, 11 पीसीआर, 25 क्यूआरटी, 24 पुलिस राइडर और महिला की सुरक्षा के लिए दुर्गाशक्ति वाहन को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा। 

मोहाली: शहर में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

मोहाली में 31 दिसंबर की रात को नया साल शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने, चौकसी बढ़ाने को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उल्लंघन करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने इसके लिए नई हिदायतें जारी कर दी हैं। 

जिले में पड़ती सब डिविजनों को छह सर्कल में बांटा गया है। इन छह सर्कलों पर सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी छह एसपी की होगी। इन छह एसपी के साथ 12 डीएसपी तैनात रहेंगे जो रात के समय स्पेशल नाके लगाकर सर्च अभियान चलाएंगे। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि 31 दिसंबर को जिले में 57 जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग के लिए अलग टीमों का गठन किया गया है।

22 एसएचओ के साथ 985 पुलिस कर्मी देंगे ड्यूटी

जिले भर में 22 एसएचओ को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इन एसएचओ के साथ कुल 985 पुलिस कर्मचारी गश्त पर रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और मार्केट में विशेष तौर पर नाकाबंदी कर गश्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स लगाने का उद्देश्य नए साल पर शांतिमय माहौल कायम करना है। पुलिस मुख्य तौर पर शरारती तत्वों और हुल्लड़बाजों पर नजर रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed