फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On Mayor's allegations, Administrator said- Don't take me lightly, I will not let Chandigarh be looted.

Chandigarh News: मेयर के आरोपों पर प्रशासक ने कहा- मुझे हल्के में न लें, चंडीगढ़ को लुटने नहीं दूंगा

Fri, 15 Mar 2024 04:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
On Mayor's allegations, Administrator said- Don't take me lightly, I will not let Chandigarh be looted.
चंडीगढ़। मुफ्त पानी पर शुरू हुई सियासी तकरार बढ़ती जा रही है। बीते बुधवार को मेयर कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और सांसद किरण खेर पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया था। वीरवार को जवाब देने के लिए प्रशासक पुरोहित ने भी प्रेसवार्ता की। कहा कि मुझे हल्के में न लें, मैं चंडीगढ़ को लुटने नहीं दूंगा।यूटी सचिवालय में प्रेसवार्ता करते हुए बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि यूटी का प्रशासक होने के नाते मैं शहर के वित्त को नियंत्रित कर रहा हूं। नगर निगम का कुल खर्च 1200 करोड़ रुपये का है और आमदनी महज 500 करोड़ रुपये है। ऐसे में नगर निगम 20 हजार लीटर मुफ्त पानी कहां से देगा। यह आम जनता से सरासर धोखा है।
विज्ञापन

मेयर कुलदीप कुमार की ओर से प्रशासक और सांसद के कार्यक्रमों के बहिष्कार संबंधी बयान पर भी पुरोहित ने उन्हें घेरा। कहा कि मेयर कोई बच्चे नहीं हैं कि वह उन्हें गोद में उठाकर लाएंगे। हमारी ओर से उन्हें बराबर निमंत्रण भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासक ने कहा कि यूटी केंद्र से नगर निगम को 560 करोड़ रुपये की ग्रांट बढ़ाकर दे रहा है। अगर यह न मिले तो निगमकर्मियों की तनख्वाह के लाले पड़ जाएंगे। प्रशासक ने कहा कि मेयर का यह कहना कि उन्होंने उनका अपमान किया है, यह सरासर गलत है। पुरोहित ने कहा कि वह मेयर का सम्मान करते हैं। बीते मंगलवार को कार्यक्रम के बाद उन्होंने मेयर कुलदीप कुमार को अपने साथ सोफे पर बिठाया, साथ में चाय पी। इससे ज्यादा और मैं क्या कर सकता था लेकिन कुछ ही समय बाद मेयर का बयान आता है कि प्रशासक और सांसद किरण खेर ने उन्हें अपमानित किया। यह सब दिल्ली से नियंत्रित हो रहा था। उन्हें दिल्ली से इशारा हो गया कि इस तरह का बयान दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासक ने कहा कि हम नगर निगम को 560 करोड़ की ग्रांट दे रहे हैं। बतौर प्रशासक क्या मैं इसका हिसाब नहीं लूंगा। यह जनता का पैसा है और इसका हिसाब-किताब रखना उनका कर्तव्य है। यह जंगलराज थोड़ी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अभी भी पानी की आपूर्ति में 150 करोड़ के घाटे में है। ऐसे में मुफ्त पानी का क्या औचित्य है, जबकि इसको लेकर शहरवासियों की ओर से कोई मांग भी नहीं है। प्रशासक ने सख्त लहजे में कहा कि यह किसी के घर की खेती नहीं है, यहां सब कानून और प्रक्रिया के हिसाब से चलता है और जब तक मैं शहर का प्रशासक हूं, ऐसे ही चलेगा। मैं अपने कंधे पर किसी को बंदूक नहीं चलाने दूंगा।

कहा-सांसद खेर कैंसर पीड़ित, संक्रमण के खतरे से बचने को किया माइक सैनिटाइज
प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने भाजपा सांसद किरण खेर का पक्ष लेते हुए कहा कि वह कैंसर पीड़ित हैं। उन्हें डॉक्टर ने संक्रमण से बचने की हिदायत दी है इसलिए उन्होंने माइक को रूमाल से साफ किया। इसमें मेयर के अपमान वाली बात कहां से आ गई। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नेत्री के बारे ऐसा बोलना ठीक नहीं।

मनीमाजरा में 24 घंटे पानी पर करेंगे कम, हम करेंगे मदद
प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि मुफ्त पानी जैसी हवाई योजनाओं पर बात करने के बजाय नगर निगम मनीमाजरा में चल रही 24 घंटे पानी की योजना पर जल्द काम करे। इसमें और कोई जरूरत है तो हम सहयोग करेंगे। निगम को इस योजना को प्राथमिकता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed