फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On completion of 100 days of Kisan Andolan, farmers to gather on punjab haryana border on 22nd May.

Kisan Andolan: 22 मई को आंदोलन के 100 दिन होने पर बॉर्डर पर जुटेंगे लाखों किसान, सरकार को 27 तक का अल्टीमेटम

Fri, 26 Apr 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 12:29 PM IST
सार

किसान जत्थेबंदियों ने सरकार को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर तब तक मांग के मुताबिक बिना शर्त नवदीप सिंह, गुरकीरत सिंह व अनीश खटकड़ को रिहा नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन को उग्र करेंगे।

विज्ञापन
On completion of 100 days of Kisan Andolan, farmers to gather on punjab haryana border on 22nd May.
शंभू में रेल ट्रैक पर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर 22 मई को शंभू, खनौरी व डबवाली बॉर्डर पर लाखों किसान जमा होंगे। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने इस संबंध में एलान करते पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान के किसानों को अभी से तैयारियां शुरू करने की अपील की। किसान आंदोलन के कारण वीरवार को फिरोजपुर मंडल, अंबाला मंडल और बीकानेर मंडल की कुल 314 रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


किसान नेता पंधेर ने कहा कि बॉर्डर पर आंदोलन 73वें दिन में दाखिल हो गया है, लेकिन किसानों के उत्साह की कमी नहीं है। इन दिनों किसान अपनी फसलों की कटाई में व्यस्त हैं, तो मोर्चे को महिला शक्ति ने संभाल रखा है। पंधेर ने बताया कि किसान जत्थेबंदियों ने सरकार को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर तब तक मांग के मुताबिक बिना शर्त नवदीप सिंह, गुरकीरत सिंह व अनीश खटकड़ को रिहा नहीं किया गया, तो किसान आंदोलन को उग्र करेंगे। पंधेर ने एलान किया कि एक मई को बॉर्डर पर मजदूर दिवस भी मनाया जाएगा। उन्होंने तंज कसते कहा कि किसान नेता चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन वह जवाब देने से भाग गए। इससे साफ है कि भाजपा के पास किसानों के सवाल के जवाब ही नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर हमलावर हुए किसान
पंधेर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते कहा कि अगर पिछले 10 साल में उनकी सरकार ने देश में विकास किया है, तो फिर वह विकास के एजेंडे पर चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा के राज में लोगों के बीच धर्म के नाम पर अलगाववाद बढ़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पड़ी बारिश व ओलावृष्टि से पंजाब समेत उत्तरी भारत में कई जगहों पर फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से गिरदावरी कराके प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। आंदोलन के कारण वीरवार को करीब 63 ट्रेनें रद हुईं, जिससे सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर : 44 ट्रेनें रद्द व 64 ट्रेनों के रूट बदले
रेल डिवीजन फिरोजपुर ने किसान आंदोलन के चलते वीरवार को डिवीजन की 44 ट्रेनें रद्द की हैं, जबकि 64 ट्रेनों के रूट बदल कर उन्हें उनके निर्धारित स्टेशनों के लिए रवाना किया है। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने अभी तक 10,968 यात्रियों को 59,29,550 रुपये का रिफंड भी किया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि मालगाड़ियों को चलाना मुश्किल हो रहा है, सबसे ज्यादा रेलवे को कमाई मालगाड़ियों से होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed