फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Omicron variant: Those who do not wear masks in Haryana will be challaned

ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार सर्तक, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान

Wed, 01 Dec 2021 10:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 10:50 AM IST
सार

कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी डीसी व एसपी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। हरियाणा में प्रतिदिन 12 हजार के टेस्ट किए जा रहे हैं, इसे 40 हजार किया जाएगा।

विज्ञापन
Omicron variant: Those who do not wear masks in Haryana will be challaned
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट (ओमिक्रॉन) को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना को लेकर सरकार ने अब दोबारा से सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी डीसी और एसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने अपने जिलों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। साथ ही सभी स्कूल, उद्योग, व्यवसाय परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि जहां भीड़ होने की संभावना है, वहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान किए जाएं। 

विज्ञापन


इसके अलावा, प्रतिदिन होने वाली 12 हजार टेस्टिंग को 40 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विज ने कहा कि इन संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा जारी एसओपी (महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा) के अनुसार जनसभा इत्यादि भीड़ होने पर हिदायतों का पालन होना चाहिए। किसी भी स्तर पर एसओपी का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा अन्यथा आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में विज को अधिकारियों ने अवगत कराया कि साउथ अफ्रीका में पाए गए नए वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंस की आवश्यकता होती है और उसके लिए हरियाणा में एक मशीन को लगाया गया है। इस पर विज ने कहा कि यदि कोई कोविड का नया मरीज हरियाणा में पाया जाता है तो उसकी कोविड की जीनोम सिक्वेंस पता लगाया जाएं। विज ने कहा कि इन्फलूंएजा लाइक इलनेस (आईएलआई) वाले मरीजों की भी कोविड टेस्टिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार


राज्य में ‘एट रिस्क’ वाले देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जाए
‘एट-रिस्क’ वाले देशों जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल सहित यूरोप के देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग एयरपोर्ट हो रही है। जो लोग निगेटिव पाए जा रहे हैं, उनकी 8वें दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा टेस्टिंग की जा रही हैं। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी यात्री विदेश से आता है और वह अपने आपको क्वारंटीन करता है, तो भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों व कर्मचारियाें द्वारा उससे रोजाना टेलीफोन पर बातचीत की जाए।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एन.राय, स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जी.अनुपमा, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के कमीश्नर राजीव रतन, डॉ. साकेत कुमार, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह व निदेशक डॉ उषा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed