11 घोड़ियों संग दुल्हन लेने निकला NRI दूल्हा
पंजाबी अंदाज में शादी करने की चाहत में एक एनआरआई दूल्हा एक साथ 11 घोड़ियों संग दुल्हन लेने निकला। शादी का शाही अंदाज देखकर देखने वाले भी इसके मुरीद हो गए।
ये नजारा दिखा पंजाब के अमृतसर में। बताया जाता है कि दूल्हे के पिता की ख्वाहिश थी कि उनके बेटे की बारात ठेठ पंजाबी स्टाइल में निकले।
अमृतसर के रणजीत एवेन्यू के डी ब्लॉक निवासी एनआरआई के परिवार में शादी थी। दूल्हे अमरेंद्र सिंह पन्नू की बारात 11 घोड़ियों के साथ निकली। दू्ल्हे की घोड़ी के पीछे 10 घोड़ियों का काफिला एक लाइन में चल रहा था जिस पर दू्ल्हे के दोस्त सज-धज कर बैठे थे।
10-10 दूल्हे एक साथ
अमृतसर से बारात गुजरते ऐसे दिखाई दे रही थी, मानो 10 दुल्हे एक साथ बारात लेकर मंडप पर जा रहे हो। पॉश एरिये से गुजर रही इस बारात को देखकर कई वाहनों के पहिये ठहर गए, जिसने भी इस बारात को देखा देखता हर देखता ही रह जाता था।
उधर, इंग्लैंड के रहने वाले दू्ल्हे के पिता हरजीत सिंह पन्नू का कहना है कि देश छोड़े बरसों बीत गए, लेकिन उन्होंने ने अपनी जन्मभूमि से नाता नहीं तोड़ा।
उनका कहना है कि पंजाब की मिट्टी अभी तक उनके रोम-रोम में बसी है। उनकी दिली इच्छा थी कि उनके बेटे की बारात पंजाबी अंदाज से निकले।