{"_id":"19ccd38ecc34d7159af552ca32503c88","slug":"om-parkash-chautala-may-be-shifted-to-bathinda-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा जेल शिफ्ट किए जा सकते हैं ओम प्रकाश चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा जेल शिफ्ट किए जा सकते हैं ओम प्रकाश चौटाला
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी अध्यापक घोटाले के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को अगले हफ्ते बठिंडा की केंद्रीय जेल लाया जा सकता है। उनके लिए बैरक में विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों के अनुसार चौटाला जेल के बी क्लास अहाते में रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते अहाते में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जेल विभाग के प्रिंसिपल सचिव संजय कुमार ने केंद्रीय जेल की औचक चेकिंग की। हालांकि उन्होंने चौटाला को शिफ्ट किए जाने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। वह जब वापस जा रहे थे तो उन्होंने इसे रुटीन चेकिंग बताया।
विज्ञापन
14 अगस्त को ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखकर बठिंडा जेल में शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने पंजाब सरकार की राय मांगी थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार ने दिल्ली सरकार को इस बारे में एनओसी जारी कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे में अगले सप्ताह चौटाला को बठिंडा लाया जा सकता है। प्रिंसिपल सचिव ने गांव गोबिंदपुरा में बन रही नई जेल के निर्माण का जायजा भी लिया। जेल सूत्रों के मुताबिक जिस कमरे में चौटाला को रखा जाएगा, वहां रंग रोगन किया जा रहा है। कमरे के आसपास की चारदीवारी पर करंट वाला तार भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा स्पेशल टायलेट सीट लगाई जा रही है। साथ ही नया बेड भी बनवाया जा रहा है। कमरे में कुर्सियां भी रखी जाएंगी।
इसके साथ ही एलईडी टीवी लगाया जा रहा है। जिस अहाते में चौटाला को रखा जाएगा, उसमें पहले बीए पास कैदी को रखा जाता था। कोर्ट ने इस चलन को खत्म करवा दिया था। इसी कारण इसका नाम बी क्लास अहाता पड़ गया। जिस अहाते में चौटाला को रखा जाएगा, उसमें चौटाला के रिश्ते में चाचा लगने वाले ओमप्रकाश हिटलर भी रह चुके हैं।