फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Om Parkash Chautala Congrats to Narendra Modi

इनेलो प्रमुख ने मोदी को पत्र लिख कर दीं शुभकामनाएं

Tue, 27 May 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 May 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
Om Parkash Chautala Congrats to Narendra Modi

इनेलो प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने और उनकी पार्टी की सफलता के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन


चौटाला ने शुभकामनाएं देते हुए समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद भी जताई है। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल से नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में इनेलो प्रमुख ने उन्हें याद दिलाया कि मैंने तो आपको पहले ही एक दफा कहा था कि मोदी जी अब आपकी दिल्ली में सख्त जरूरत है, आप अब दिल्ली आकर बैठें।
विज्ञापन


इनेलो प्रमुख ने कहा कि मेरा अटूट विश्वास था कि आप अवश्य ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने पत्र में लिखा कि यह सब आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रमुख ने 26 मई को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन लिखे अपने पत्र में कहा कि मुझे हर बार आपके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लेकिन परिस्थितियों वश मेरी व्यक्तिगत मजबूरी है कि इस बार मैं मेरे जीवन के इस सबसे बड़े ऐतिहासिक पलों में शिरकत नहीं कर सकूंगा। मेरा सहयोग और समर्थन सदा आपके साथ रहा और आजीवन आपके साथ रहेगा।

इनेलो प्रमुख ने पत्र में मोदी से उम्मीद जताई है कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत वर्ष अभूतपूर्व तरक्की और विकास के रास्ते पर जाएगा। चौटाला ने मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके परिश्रम, तप, त्याग, लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास, स्पष्ट नीति, सच्ची नीयत और सिद्धांतवादी राजनीति का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed