{"_id":"576e0cd54f1c1bc525b49d74","slug":"olympian-balbir-singh-senior-wrote-letter-to-sports-minister-for-missing-blazer-and-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल और ब्लेजर हुआ गुम, नामी ओलंपियन ने मंत्री को लिखा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल और ब्लेजर हुआ गुम, नामी ओलंपियन ने मंत्री को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले मेडल और ब्लेजर गुम हो गया, जो अभी तक नहीं मिला। परेशान होकर ओलंपियन ने मंत्री को पत्र लिखा है। ओलंपियन बलबीर सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर मामले की जांच करने को कहा है। इतना ही उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) के डीजी से बात की और डीजी ने उन्हें ई मेल में सभी डिटेल भेजने को कहा है।
शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बलबीर सीनियर ने कहा कि वह चार साल से अपने खोए हुए मेडल और ब्लेजर की इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उन्हें खेल मंत्री और साई डीजी से गुहार लगानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि मेडल गुम होने से वह निराश हैं।
यह है मामला
बलबीर सिंह सीनियर ने 1985 में अपने 36 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मेडल के अलावा 1956 में ओलंपिक का कप्तानी का ब्लेजर भारतीय खेल प्राधिकरण को म्यूजियम में रखने को दिया था। इनमें एशियन गेम्स का मेडल भी शामिल था, लेकिन 2012 उन्हें पता चला कि उनके मेडल और ब्लेजर गुम हो गए हैं। दिल्ली में साई से पता किया तो उन्होंने कहा कि सारा सामान पटियाला भेज दिया गया, लेकिन वहां से जवाब आया कि दिल्ली से कोई ऐसा सामान नहीं आया।