{"_id":"67ffb9b9dfa380fea401b430","slug":"old-age-homes-were-to-be-built-in-all-districts-but-only-rewari-is-operational-chandigarh-news-c-16-pkl1010-684586-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी जिलों में बनने थे वृद्धाश्रम, सिर्फ रेवाड़ी में चालू स्थिति में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी जिलों में बनने थे वृद्धाश्रम, सिर्फ रेवाड़ी में चालू स्थिति में
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने फटकार लगाते हुए अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़। हरियाणा के प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम होना चाहिए। लेकिन पूरे राज्य में सिर्फ रेवाड़ी में ही वृद्धाश्रम चालू है और वहां भी व्यवस्थाएं ठीक हालत में नहीं है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने इस लापरवाही पर संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने और व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग ने राज्य के सभी 22 जिलों में वृद्धाश्रमों के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। इस रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल तक केवल रेवाड़ी में वृद्धाश्रम चालू स्थिति में है। इसका उद्घाटन छह जनवरी 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। मगर वृद्धाश्रम की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। इस दौरान पाया कि 170 लोगों की क्षमता वाले भवन में मात्र 12 बुजुर्ग (9 पुरुष, 3 महिलाएं) रह रहे हैं। सफाई, रसोई और शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। केवल एक सफाई सेवक नियुक्त है, जो अपर्याप्त है।
चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा और दोनों सदस्यों कुलदीप जैन व दीप भाटिया के फुल कमीशन ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम, 2007 की धारा 19 का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक वृद्धाश्रम होना अनिवार्य है। वृद्धों के सम्मान और जीवन की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की जिम्मेदारी तय की गई। इस दौरान आयोग ने सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पंचकूला एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक, विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक और नगर एवं ग्राम योजना विभाग के निदेशक को निर्माण कार्य में तेजी लाने और व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के प्रोटोकॉल, सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि 29 जुलाई को सभी अधिकारियों से विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
किस जिले में वृद्धाश्रम की क्या है स्थिति
हरियाणा के सिर्फ रेवाड़ी में वृद्धाश्रम चालू स्थिति में है। झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक और सिरसा में अभी तक भूमि की पहचान ही नहीं हो सकी है। गुरुग्राम, कैथल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नूंह में भूमि चिन्हित कर ली गई है। निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और यमुनानगर में निर्माण कार्य के लिए टाउन प्लानिंग विभाग की मंजूरी लंबित है। करनाल और पंचकूला में वृद्धाश्रम निर्माण कार्य प्रगति पर है।