{"_id":"607de5128ebc3ee1c2709ff3","slug":"offline-examinations-canceled-only-50-percent-of-the-staff-will-come-to-school-chandigarh-news-pkl41089465","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द : 50 फीसदी कर्मी ही आएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द : 50 फीसदी कर्मी ही आएंगे स्कूल
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सरकारी व निजी स्कूलों में चल रही ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया है। स्कूलों में 30 अप्रैल तक सिर्फ 50 फीसदी ही शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी सरकारी व निजी स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी की मंजूरी के बिना ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित नहीं कर सकता है। इसके अलावा 30 अप्रैल तक रोजाना 50 फीसदी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल बुलाया जाए। हालांकि इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल व इंचार्ज को रोजाना स्कूल आना होगा। कोई भी शिक्षक इस दौरान चंडीगढ़ को छोड़कर बाहर नहीं जा सकेगा।
स्कूल के प्रिंसिपल को निर्देश दिए गए हैं कि वह शिक्षकों का रोस्टर तैयार करें, जिसमें सभी शिक्षकों को स्कूल आने के लिए दिन निर्धारित हों। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विभाग किसी भी शिक्षक को जरूरत पड़ने पर स्कूल में बुला सकता है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके बावजूदशहर में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑफलाइन लिया जा रहा था। इस पर परिजनों ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद ही शिक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया है।