फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Offline classes of students from today in PU

पीयू में आज से विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं

Fri, 04 Mar 2022 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
Offline classes of students from today in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षा के लिए कॉलेज आएंगे। हालांकि शुक्रवार को पीजी कोर्सेज और यूजी अंतिम वर्ष की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। वहीं यूजी के चौथे, तीसरे, दूसरे और पहले वर्ष की कक्षाएं कुछ समय के लिए ऑनलाइन चलेगी, मार्च के अंत तक इनकी भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पीयू के कर्मचारी वीरवार को विद्यार्थियों के आगमन पर तैयारियां करने में जुटे थे।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में दो साल के बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने को लेकर दो-तीन दिन से तैयारियां चल रही है। कक्षाओं और कॉरिडोर की सफाई करने के बाद कमरों को सैनिटाइज किया गया। टूट-फूट में सुधार कर पेंट किया गया। स्टूडेंट सेंटर पर भी वीरवार को छात्रावास के लिए विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। कई विद्यार्थी वीरवार को छात्रावास में लौट आए। निर्देशों के अनुसार पांच वर्षीय यूजी कोर्स के चौथे साल, चार वर्षीय यूजी कोर्स के तीसरे साल, तीन वर्षीय यूजी कोर्स के के दूसरे साल, दो वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल की ऑफलाइन कक्षाएं 10 मार्च से शुरू होगी। पांच वर्षीय यूजी कोर्स के तीसरे साल, चार वर्षीय यूजी कोर्स के दूसरे साल, तीन वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं 17 मार्च से शुरू होगी। पांच वर्षीय यूजी कोर्स के दूसरे साल, चार वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल की ऑफलाइन कक्षाएं 25 मार्च से शुरू होगी। पांच वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं 31 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
शुक्रवार से विद्यार्थियों की ऑफलाइन-ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। क्रमबद्ध तरीके से ऑफलाइन कक्षा के लिए विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है, जिनकी ऑफलाइन कक्षाएं शुक्रवार से शुरू नहीं हैं, उनकी तय समय तक कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। -डॉ. रेणु विग, डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed