फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Offer of 8 crores jewelery in 24 years in the temple of Mansa Devi

मनसा देवी के दरबार में 24 वर्षों में 8 करोड़ के आभूषणों का चढ़ावा, खरीदे जाएंगे बॉन्ड

Sat, 06 May 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 06 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
 Offer of 8 crores jewelery in 24 years in the temple of Mansa Devi
मनसा देवी मंदिर पंचकूला - फोटो : अमर उजाला
माता मनसा के दरबार में पिछले करीब 24 वर्षों में श्रद्धालुओं ने आठ करोड़ से अधिक के आभूषण माता के चरणों में अर्पित किए। सालाना करीब एक किलोग्राम सोना जबकि 100 किलोग्राम से अधिक चांदी का चढ़ावा भी मंदिर में आया। चढ़ावे से मिलने वाले करीब आठ करोड़ रुपये से सरकार बॉन्ड खरीदने की तैयारी कर रही है। इससे हर साल ब्याज के तौर पर भी माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड को करीब 20 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि पिछले 23-24 वर्षों में चढ़ावे के तौर पर 24 किलोग्राम सोना, जबकि 1200 किलोग्राम से अधिक चांदी भक्तों ने अर्पित की है। इसे एमएमटीसी (मेटल एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन) ने पिघलाया, जिससे करीब 18 किलोग्राम सोना और 639 किलो शुद्ध चांदी निकला है।
विज्ञापन


भगवान के चरणों में आभूषणों की शक्ल में मिलने वाले चढ़ावे की कीमत आठ करोड़ से भी अधिक आंकी जा रही है।
बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि चढ़ावे से मिलने वाले शुद्ध सोने और चांदी को देश के अन्य शहरों में रख दिया गया है। अब सरकार इस रकम के बराबर बॉण्ड खरीदेगी, जिससे हर साल ब्याज के तौर पर करीब 20 लाख रुपये की प्राप्ति होगी। एक सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि इस राशि का उपयोग बोर्ड के विकास कार्यों में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed