फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Occupants in lal dora area will get house number

लाल डोरे में रहने वालों को मिलेगा मकान नंबर

Thu, 19 Jun 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Occupants in lal dora area will get house number

पंजाब सरकार ने गांवों में लाल डोरे के दायरे में आने वालों को मकान नंबर अलॉट करने का फैसला किया है। इस संबंध में जल्द सर्वे कराया जाएगा।

विज्ञापन


एक कानूनी कमेटी का गठन किया जाएगा, जो अपने सुझाव देगी। इस कवायद का मकसद यह है कि गरीबों को आसानी से बैंक लोन मिल सके। यह फैसला समाज भलाई मंत्री गुलजार सिंह रणीके की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन


रणीके ने कहा कि गरीब आदमी को किसी केस में जेल हो जाती है तो मकान नंबर अलॉट होने के बाद उसे जमानत लेने में सुविधा मिलेगी। मकान नंबर न होने के कारण गरीब लोग जमानत नहीं करवा पाते हैं, अधिक सजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की मिलकियत हासिल होने के बाद लोगों को कई अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। वहीं, सर्वे से शामलात जमीन भी नाजायज कब्जों से बच जाएगी।

झगड़ों और अदालती केसों में कमी आएगी। परिवार के मुखिया की मौत के बाद घर वारिसों के नाम ट्रांसफर हो सकेगा। रिहायश के साथ-साथ जाति सर्टिफिकेट बनाने में भी सुविधा होगी।

रणीके ने कहा कि मकान नंबर अलॉट होने के बाद जनगणना में डुप्लीकेसी की आशंका नहीं रहेगी। बैठक  में सचिव सीमा जैन, डायरेक्टर परमजीत सिंह, विशेष सचिव एसएस खैरा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed