फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of infected patients with lack of oxygen doubled in just five days

महज पांच दिनों में ऑक्सीजन की कमी वाले संक्रमित मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Number of infected patients with lack of oxygen doubled in just five days
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर में दिनोंदिन स्थिति खराब होती जा रही है। महज पांच दिनों में ही अस्पतालों में भर्ती आक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह देख स्वास्थ्य विभाग भी सचेत हो गया है। होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की काउंसिलिंग के लिए हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि मरीज घर पर कोई भी ऐसी लापरवाही न करें, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो जाए। हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन होम आइसोलेट मरीज का फॉलोअप नोट करेंगे। स्वास्थ्य निदेशक इसका औचक निरीक्षण कर सकती हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर को पीजीआई समेत शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत वाले भर्ती मरीजों की संख्या 23 थी जबकि वेंटिलेटर पर चार ही मरीज थे, लेकिन महज 5 दिनों में ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों की संख्या 43 पर पहुंच गई है। वहीं, पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सबसे ज्यादा 31 मरीज पीजीआई में भर्ती हैं। देखते ही देखते सक्रिय मरीजों की संख्या 500 हो गई है। संक्रमण दर 9.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इनसेट-
ये हैं हेल्प डेस्क के नंबर
अस्पताल हेल्प डेस्क नंबर
जीएमएसएच-16 2752038, 9779558282
0172-2720105, 0172-2728703
सिविल अस्पताल सेक्टर-22 7087577447
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-45 0172-2634074
एक जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा 0172-2738087
ईस्ट जोन जीएमसीएच-32 9646121642
इनसेट-
भर्ती मरीजों की संख्या हुई इतनी
अस्पताल ऑक्सीजन पर वेंटिलेटर पर
पीजीआई 31 5
जीएमसीएच 32 1 0
जीएमएसएच 16 11 0
सेक्टर 48 अस्पताल 0 0
कोट
कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क में कर्मचारियों और फोन लाइन की संख्या बढ़ा दी गई है। मौजूदा समय में ज्यादातर मरीज घर पर ही आइसोलेट में हैं। उनका प्रतिदिन फॉलोअप लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed