{"_id":"64f12e786c4dd919b304ca93","slug":"nuh-violence-social-media-remains-responsible-11-firs-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence : सोशल मीडिया रहा जिम्मेदार, भड़काऊ पोस्ट डालने पर 11 एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence : सोशल मीडिया रहा जिम्मेदार, भड़काऊ पोस्ट डालने पर 11 एफआईआर
Fri, 01 Sep 2023 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 05:51 AM IST
सार
हरियाणा सरकार को इसके इनपुट मिले हैं। निजी और सरकारी एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में अलग अलग 11 एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
Nuh Violence file pic
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह में हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया जिम्मेदार रहा है। हरियाणा सरकार को इसके इनपुट मिले हैं। निजी और सरकारी एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में अलग अलग 11 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से कई आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके अलावा, भी साइबर टीमें सोशल मीडिया को खंगाल रही हैं, जहां 31 जुलाई से पहले विवादित या उकसाऊ पोस्ट की गई हैं।
विज्ञापन
31 जुलाई को नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इमसें 6 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए और और सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस अलग अलग पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें पाकिस्तानी कनेक्शन भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने डाली थी उकसाऊ पोस्ट
इस मामले को लेकर 31 जुलाई से पहले ही दोनों तरफ से उकसाऊ पोस्ट की गई, जिससे मामला अधिक बढ़ गया। सोशल मीडिया की पोस्टों के चलते ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक के युवा यहां पर पहुंचे थे। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि इनमें से कई की तो पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, भी पुलिस इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया साइटस को खंगाल रहा है, जिन्होंने विवादित पोस्ट की हुई हैं।
विज्ञापन
यूपी-राजस्थान पुलिस के संपर्क में हरियाणा
हरियाणा पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस से भी संपर्क साधा है। हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। आईपीएस अधिकारी ने बताया कि अब तक नूंह मामले में 61 एफआईआर की गई हैं और लगातार आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गौर हो कि हरियाणा सरकार की ओर से गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी भी सोशल मीडिया की पोस्टों की जांच कर रही है। इसमें आईटी एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं।