फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI started hunger strike protest against NEET and JEE exams

नीट व जेईई परीक्षा कराने के विरोध में एनएसयूआई ने शुरू किया भूख हड़ताल

Sat, 29 Aug 2020 11:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
NSUI started hunger strike protest against NEET and JEE exams
चंडीगढ़। नीट व जेईई परीक्षा कराने के केंद्र के फैसले के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना और पीयूसीएससी के उपाध्यक्ष राहुल कुमार सेक्टर- 35 स्थित कांग्रेस भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षा कराने का फैसला नहीं टाला जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं, सरकार परीक्षा कराने की जिद पर अड़ी है। एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन भी जेईई और एनईईटी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने के लिए नई दिल्ली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मनोज लुबाना ने कहा कि 25 लाख छात्र एक प्रवेश के लिए उपस्थित होंगे जबकि इस समय सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत है। अभी परीक्षा आयोजित करना अराजकता को आमंत्रित करना होगा। राहुल कुमार ने कहा, हम परीक्षा स्थगन की मांग कर रहे हैं, रद्द करने की नहीं। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने यह कहते हुए अपना समर्थन बढ़ाया कि ये आकांक्षी भारत का भविष्य हैं और छात्रों के हितों की रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed