फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI protests in PU, many leaders accused of missing

एनएसयूआई ने पीयू में किया प्रदर्शन, कई नेताओं पर गायब होने का आरोप

Thu, 02 Jul 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
NSUI protests in PU, many leaders accused of missing
पीयू में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया गया। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर पीयू की मार्केट में प्रदर्शन किया। सांसद किरण खेर, कलाकार अनुपम खेर व मंत्री स्मृति ईरानी के पोस्टर लेकर उस पर मिसिंग लिखकर प्रदर्शन किया। कहा कि सबसे पहले यही नेता पेट्रोल के दाम बढ़ने पर बोलते थे और सड़कों पर आते थे, लेकिन आज इनका कोई पता नहीं। जनता इनसे जवाब मांग रही है और यह गायब हैं।
विज्ञापन

एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में यही नेता पेट्रोल के बढ़े दामों पर सड़कों पर आते थे। ट्वीट भी सबसे पहले करते थे, लेकिन आज यह सभी गायब हैं। न ट्वीट है और न इनका कोई बयान है। चंडीगढ़ की जनता इनसे पूछना चाहती है। वह जनता के सवालों का जवाब दें। उन्होंने कहा, आज पेट्रोल के रेट इतिहास में सबसे अधिक पहुंच गए हैं। केंद्र सरकार पूरी तरह फेल है। इस पर जनता में आक्रोश है। महंगाई सातवें आसमान पहुंच रही है। कहा, इसे लेकर संगठन प्रदर्शन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed