{"_id":"584939cd4f1c1be159449f0c","slug":"nris-notbandi-upset-the-pm-s-big-appeal-know-what","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से परेशान एनआरआई ने पीएम से की बड़ी अपील, जानिए क्या? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से परेशान एनआरआई ने पीएम से की बड़ी अपील, जानिए क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 08 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि नोटबंदी के बाद पुराने करेंसी नोट बदलने के लिए एनआरआई को विकल्प दिया जाए। कनाडा में बसे ओवरसीज कांग्रेस के प्रधान अमरप्रीत सिंह औलख का तर्क है कि यदि उनको भी नोट बदलने का मौका न दिया गया तो करेंसी बेकार हो जाएगी।
विज्ञापन
औलख ने कहा कि कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों में बसने वाले अप्रवासी भारतीयों में प्रत्येक के घर में कुछ हजार की भारतीय करेंसी है। उनके पास इन नोटों को एसबीआई या अन्य बहुराष्ट्रीय बैंकों में बदलने का विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
कनाडा में ज्यादातर पंजाबी एनआरआई और उनके माता-पिता रहते हैं, जो पंजाब में अपने घर आने पर इन नोटों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिसूचना के बाद से एनआरआई को उनके नोट बदलने के लिए विकल्प देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। एनआरआई ने मांग की है कि भारतीय करेंसी की छोटी बचतों को विदेशों में संबंधित भारतीय बैंकों से बदलवाया जा सके।
विज्ञापन