फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI youth refused to marry, hurt girl committed suicide

Mohali: 'आशीष ने शादी से किया इनकार...' इतना सुनते ही लड़की ने काट दिया फोन, भाई-मौसा पहुंचे तो लटकी मिली लाश

Sun, 31 Dec 2023 10:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2023 10:51 AM IST
सार

पंजाब के मोहाली जिले में एक युवती ने खुदकुशी कर ली। लड़के द्वारा शादी से इंकार करने के बाद युवती ने यह कदम उठाया है। मामला सेक्टर -68 का है। वह पिछले आठ साल से यहां किराये पर रहती थी। हालांकि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी।

विज्ञापन
NRI youth refused to marry, hurt girl committed suicide
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मोहाली में एनआरआई युवक के शादी से इन्कार करने पर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवती और युवक की 31 जनवरी को शादी तय थी। परिजनों का आरोप है कि युवक के शादी से एक महीने पहले रिश्ता तोड़ने से आहत 29 वर्षीय युवती ने खुदकुशी करने का कदम उठाया। युवती मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की रहने वाली थी। वह सेक्टर-68 में पिछले आठ साल से किराये पर रह रही थी। फेज-8 थाना पुलिस ने मृतक युवती के भाई की शिकायत पर जिला कपूरथला के आदर्श नगर के रहने वाले आशीष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है।

विज्ञापन


भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मोहाली की एक आईटी कंपनी में नौकरी करती थी। सेक्टर-68 में किराये पर रहती थी। युवक और युवती पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। अब आशीष पिछले एक साल से कनाडा में रह रहा है। चार महीने पहले ही वह कनाडा से आया था। आशीष के माता-पिता शादी के लिए बार-बार कह रहे थे, इसलिए उनका परिवार भी राजी हो गया। शादी की तारीख 31 जनवरी 2024 तय हुई थी। आशीष बहन को कनाडा ले जाने को कहता था और नौकरी भी छुड़वा दी। अब जब शादी की तारीख नजदीक आ रही थी मगर वह टालमटोल करने लगा था।

विज्ञापन

28 दिसंबर को शादी से किया इन्कार

बीते 28 दिसंबर को आशीष ने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। वह उसे रिश्ता तोड़ने का दवाब बनाने लगा। शाम करीब चार बजे युवती ने अपनी मां को फोन कर बताया कि आशीष ने शादी से इन्कार कर दिया है। इसके बाद रोते हुए फोन काट दिया। इसके बाद परिजन युवती को फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद युवती का भाई और मौसा वहां से मोहाली के लिए रवाना हो गए। वे रात करीब 10 बजे सेक्टर-68 पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से लगी थी। दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने मकान मालिक को साथ लेकर कमरे की कुंडी तोड़ दी। अंदर जाकर देखा तो युवती फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed