फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nri person help lady rickshaw driver

वट्सऐप पर फोटो देख महिला को भेजे 36 हजार

Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
nri person help lady rickshaw driver

इस महिला का हौंसला देखिए, जिसे आजीविका कमाने के लिए रिक्शा चलाने से भी गुरेज नहीं है। इसकी इसी लग्न ने इसे विदेशों तक पापुलर कर दिया। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है वाशिंगटन के एक एनआरआई ने। उसने मुक्तसर निवासी एक महिला रिक्शा चालक के लिए 600 डॉलर (करीब 36 हजार रुपये) की मदद भेजी है।

विज्ञापन


यही नहीं, वह भी गुप्त दान। किसी को मदद देना और अपनी पहचान छुपाए रखना बहुत बड़ी बात है। नहीं तो आज के दौर में अखबारों में तस्वीरें छपवाने मात्र के उद्देश्य से मदद करने वाले मददगारों की भी कमी नहीं है। ऐसे गुप्तदान करने वाले मददगार एनआरआई ही सचमुच में जरूरतमंदों के मसीहा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने महिला को सौंपा चेक

nri person help lady rickshaw driver

जानकारी के अनुसार स्थानीय गोनियाना रोड निवासी महिला जिंदर कौर के परिवार में कोई कमाने वाला पुरुष न होने से उसे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रिक्शा चलाने का काम करना पड़ रहा है। एक महिला होकर रिक्शा चलाना भी किसी साहस से कम नहीं है। ऐसे में किसी ने रिक्शा चालक महिला की तस्वीर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक और वाट्सऐप पर डाल दिए। वेबसाइट से किसी पंजाबी एनआरआई ने महिला को रिक्शा चलाकर मेहनत करते देख हमदर्दी जाग उठी।

वाशिंगटन के इस करीब 80 वर्षीय एनआरआई ने प्रशासन की मदद से जिंदर कौर के नाम 600 डॉलर मदद गुप्त दान के रूप में भेज दिए। उसे गत कुछ दिन पहले डिप्टी कमिश्नर जसकिरन सिंह ने रिक्शा चालक महिला को सौंप दिया है। महिला जिंदर कौर ने बताया कि उसे खुशी है कि आज भी विदेशों में ऐसे लोग बसे हैं जो गरीबों और जरूरतमंदों के मददगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed