{"_id":"411874f92711cc2fc5dbce5d09e4369d","slug":"now-wine-shop-will-not-side-of-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टेट हाईवे के किनारे भी नहीं दिखेंगे ठेके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टेट हाईवे के किनारे भी नहीं दिखेंगे ठेके
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Mar 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा के राष्ट्रीय उच्च मार्ग समेत स्टेट हाईवे से भी सभी शराब के ठेके हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सरकार ने एक्साइज पॉलिसी में संशोधन किया है।
संशोधित पॉलिसी के तहत 2014-2015 की एक्साइज पॉलिसी के तहत स्टेट हाईवे के किनारे ठेकों के अलॉटमेंट पर रोक लगा दी है।
चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरुण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने सरकार को निर्देश जारी किए कि पॉलिसी में किए गए संशोधन से कुछ ठेकेदारों को प्रभावित कर सकता है, लिहाजा उनके मुआवजे का भी बंदोबस्त किया जाए। हाईकोर्ट ने यही आदेश पंजाब सरकार को भी जारी कर याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा हाईकोर्ट में पेश की गई नई पॉलिसी पर हाईकोर्ट ने कहा कि हाईवे और स्टेट वे ही नहीं, इसमें सर्विस लेन को भी शामिल किया जा सकता है।
अराइव सेफ सोसाईटी द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर यह मामला उठाया है। याचिका में कहा गया कि हाईवे किनारे यह ठेके हादसों का कारण बन रहे हैं और इसकी बदौलत हर रोज सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इससे पूर्व भी हरियाणा और पंजाब को निर्देश जारी करते हुए हाईवे से ठेके हटाने के निर्देश जारी किए थे। हाईकोर्ट के इन आदेशों को हरियाणा सरकार ने राजस्व हानि की बात करते हुए सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की थी।
सुप्रीमकोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा दाखिल एलपीए को रद करते हुए हाईकोर्ट को इस मामले के जल्द निपटारे के निर्देष जारी किए थे।
हाईकोर्ट ने कहा कि ठेकेदार चाहें तो, मुआवजे के मुद्दे पर इस पॉलिसी को चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए अलग से याचिका दायर की जा सकती है।