{"_id":"1f8f3b6b2a324577a7bb262fd193a3ff","slug":"now-volvo-bus-from-panchkula-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से दिल्ली जाने वालों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला से दिल्ली जाने वालों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 01 May 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिल्ली जाने के लिए पंचकूला बस अड्डे से ही वॉल्वो की सुविधा मिलेगी। पार्षदों और होटल एसोसिएशन की मांग पर प्रदेश के प्रधान सचिव ने यहां से वोल्वो बस के संचालन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
तीन मई से यह रोजाना सुबह पांच बजे रवाना होगी और नौ बजे तक आईएसबीटी दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, आईएसबीटी दिल्ली से यह रोजाना दोपहर बाद चार बजे पंचकूला के लिए रवाना होगी और रात नौ बजे तक गंतव्य तक पहुंचेगी। इस बस में पंचकूला से दिल्ली का किराया 520 रुपये होगा।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के जीएम रोहताश सिंह ने कहा कि शुरुआती दौर में पंचकूला से दिल्ली के लिए यह बस एक चक्कर लगाएगी, लेकिन सवारियों की जरूरत और डिमांड को देखते हुए फ्रिक्वेंसी में बढ़ोतरी की जा सकती है। बस में यात्रियों को मिनरल वाटर, न्यूज पेपर के अलावा कुछ मैगजीन्स भी पढ़ने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
उधर, होटल पल्लवी के जीएम कर्नल पटियाल ने कहा कि अभी तक पंचकूला से दिल्ली के लिए वॉल्वो की सीधी बस नहीं थी। वॉल्वो के लिए लोगों को चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था। अब यह सुविधा पंचकूला से ही मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।