{"_id":"bc4831c37630344decdee55b5bbbff2c","slug":"now-videography-facilities-provide-shatabdi-express-train-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी में ऐसा होगा खास प्रयोग, क्रिमिनल धरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी में ऐसा होगा खास प्रयोग, क्रिमिनल धरे जाएंगे
Updated Fri, 24 Jul 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब शताब्दी में ऐसा खास प्रयोग होने जा रहा है, जिससे क्रिमिनल धरे जाएंगे। दिल्ली मुख्यालय ने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को आदेश जारी किया है कि वह तत्काल प्रभाव से शताब्दी एक्सप्रेस में जवानों संख्या बढ़ाने केसाथ वीडियोग्राफी करवाएं। इससे यह पता चल सके कि ट्रेन में कहीं शरारती तत्व तो नहीं बैठा है जो सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुख्यालय के आदेश आरपीएफ ने वीडियोग्राफी करवानी शुरू कर दी है। मुख्यालय ने यह आदेश बुधवार को ट्रैक के पास रॉकेट लॉन्चर मिलने के मद्देनजर जारी किया है।
वीडियोग्राफी का यह होगा फायदा:
आरपीएफ इंस्पेक्टर गुर जसवीर सिंह वड़ैच ने बताया कि वीडियोग्राफी से काफी मदद मिलेगी। जैसे ही वीडियो को सीआईबी (क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो) के सॉफ्टवेयर से जोड़ेंगे, वह शातिर अपराधियों को चिह्नित कर देगा। इससे आसानी से पता चल जाता है कि ट्रेन में सफर करने वाले व्यक्ति ने कितने अपराध किए हैं। इससे अपराधी को आसानी से गिरफ्तार किया जा सकता है।

स्टेशन की सुरक्षा में कई छेद
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की सुरक्षा में कई छेद हैं। हालांकि सुरक्षा को लेकर आरपीएफ काफी सतर्क है। स्टेशन का चारों तरफ से खुला होना सबसे बड़ी समस्या है। स्टेशन पर कभी भी कोई शरारती तत्व कभी भी आसानी से प्रवेश कर सकता है। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर गुर जसवीर सिंह वडै़च का कहना है कि स्टेशन की सुरक्षा के लिए 36 सीसीटीवी कैमरे लगे है। इसके अलावा प्रत्येक प्लेटफार्म पर जवानों की ड्यूटी है।
प्रति माह 10 से 15 शिकायत
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी हैं कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डिप्टी एसएस की शिकायत पुस्तिका में सबसे ज्यादा शिकायत स्टेशन पर लगे एस्केलेटर के बंद रहने की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफार्म पर ट्रेन न रहने के कारण एस्केलेटर को बंद कर दिया जाता है। इसके चलते एक माह में करीबन पांच से 15 शिकायतें आती हैं।