फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now vegetables will be grown in government schools only, kitchen gardens will be ready.

Chandigarh News: अब सरकारी स्कूलों में ही उगाई जाएंगी सब्जियां, तैयार होंगे किचन गार्डन

Fri, 31 Jan 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Now vegetables will be grown in government schools only, kitchen gardens will be ready.
जगह कम होने पर विद्यालय की छतों पर गमलों में सब्जियां उगाने के निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब मिड डे मील में ताजी सब्जियां और सलाद खाने को मिल सकेंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिन स्कूलों में जगह कम है, वहां पर स्कूल की छतों पर गमलों में सब्जियां उगाई जाएंगी।
विभाग ने निर्देश दिए कि मिड डे मील के मैन्यू के अनुसार भोजन तैयार करना अनिवार्य है। मैन्यू के अनुसार भोजन तैयार न होने की स्थिति में विद्यालय मुखिया और इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किचन की साफ-सफाई और राशन का रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किचन में जाले, मकड़ी व चूहे नहीं होने चाहिए। सभी कुक कम हेल्पर्स यूनिफार्म में उपस्थित रहेंगी और अनाज की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगी। सूखे दूध के पैकेट के रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि मिड डे मील का सभी रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। यही नहीं जितने विद्यार्थियों की संख्या रजिस्टर में दर्ज है, उतने ही ऑनलाइन में भी होने चाहिए। स्पष्ट हिदायत दी कि यदि निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की संख्या में अनियमितता पाई गई तो संबंधित विद्यालय मुखिया और मिड डे मील इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed