फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now there will be large scale transfers in Revenue and Panchayat Department.

Chandigarh News: अब राजस्व और पंचायत विभाग में बड़े स्तर पर होंगे तबादले

Thu, 19 Dec 2024 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Now there will be large scale transfers in Revenue and Panchayat Department.
तहसीलदार, तहसीलदार, डीआरओ और बीडीपीओ और डीडीपीओ के होंगे तबादले
विज्ञापन




चंंडीगढ़। हरियाणा में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ एचसीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब फील्ड के अन्य अहम अधिकारियों के तबादले होंगे। इनमें राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। सीएमओ में नायब तहसीलदार, तहसीलदार, डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) समेत बीडीपीओ (खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी) और डीडीपीओ (जिला विकास व पंचायत अधिकारी) के तबादलों की सूची तैयार की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही इनकी सूची भी जारी की जाएगी।



फील्ड में एचसीएस और एचपीएस अधिकारियों के बाद सबसे अधिक पब्लिक डीलिंग तहसील और बीडीपीओ कार्यालय में होती है। इन दोनों ही कार्यालयों को लेकर सरकार के पास शिकायतें भी सबसे अधिक रहती हैं। तहसीलों में भ्रष्टाचार कोई नया नहीं है, लेकिन सरकार जीरो टोलरेंस की नीति के तहत काम करने का दावा करती है। इसलिए एक ही सीट पर लंबे समय से जमे तहसीलदारों को हटाया जाएगा। दूसरा लंबे समय से खुड्डेलाइन लगे अधिकारियों को अहम पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसी प्रकार, पंचायतों का विकास बीडीपीओ और डीडीपीओ कार्यालय पर निर्भर करता है। तमाम गांवों को इन कार्यालयों से काम पड़ते हैं। इसलिए सरकार की मंशा है कि अधिकतर बीडीपीओ और डीडीपीओ को इधर से उधर किया जाए।
विज्ञापन






मंत्रियों और विधायकों से ली जा चुकी है राय, चल रही लाॅबिंग

अधिकारियों के तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही फीडबैक ले चुके हैं। विधायक दल की बैठक में भी विधायकों से अधिकारियों को लेकर राय ली जा चुकी है। चुनाव के समय सरकार के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों को खुड्डेलाइन किया जा रहा है, जबकि निष्पक्षता बरतने वाले अधिकारियों को अहम पदों पर तैनाती दी जा रही है। वहीं, मलाईदार पदों के लिए अधिकारी अपनी-अपनी लाॅबिंग में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed