Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now there is no possibility of rain, mercury will rise, heat will torment again

Chandigarh News: अब बारिश की संभावना नहीं, बढ़ेगा पारा, फिर सताएगी गर्मी

Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Now there is no possibility of rain, mercury will rise, heat will torment again
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन अब फिर गर्मी सताएगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अब शहर में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे पारा बढ़ेगा और अगले कुछ दिन में तापमान 37 डिग्री को भी पार कर जाएगा।चंडीगढ़ मौसम केंद्र की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह हुई है। इस बार कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट देखी गई। अप्रैल माह में अधिक दिन पारा 34 से 35 डिग्री के बीच रहा है। इसका बड़ा कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को यह 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। आने वाले दिनों में तापमान 35-36 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा लेकिन 25 अप्रैल के आसपास पारा 37 डिग्री और इसके बाद 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम केंद्र ने रविवार को कई इलाकों में हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मार्च से 20 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 9 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
21 अप्रैल - 35 - 22
22 अप्रैल - 35 - 22
23 अप्रैल - 35 - 23
24 अप्रैल - 36 - 23
25 अप्रैल - 37 - 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed