फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the weight of the bag will be 10 percent of the weight of the child

अब बच्चे के वजन का 10 प्रतिशत ही होगा बस्ते का भार

Fri, 11 Dec 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now the weight of the bag will be 10 percent of the weight of the child
चंडीगढ़। अब बच्चों को स्कूल जाते समय बस्ते का अधिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। यूटी शिक्षा विभाग केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ‘स्कूल बैग पालिसी- 2020’ अगले सेशन से लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस पॉलिसी के तहत स्कूल बस्ते का भार अब बच्चे के वजन का 10 प्रतिशत होगा। वहीं प्री-प्राइमरी के बच्चों को स्कूल के लिए बैग की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

यूटी शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्कूल बैग पालिसी- 2020 डॉक्यूमेंट को पढ़ रहे हैं। अगले सेशन से जब सभी बच्चे स्कूल आने लगेंगे, तब इसे स्कूलों में लागू किया जाएगा। मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से तैयार इस डॉक्यूमेंट में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस्ते के न्यूनतम वजन से लेकर कक्षाओं में ही पाठ्यक्रम के अधिकतम हिस्से को कवर करवाने और होमवर्क दिए जाने को लेकर सुझाव शामिल हैं। डॉक्यूमेंट के अनुसार विद्यार्थियों के लिए सिलेबस या कोर्स की प्लानिंग के समय ही फेस टू फेस और सेल्फ स्टडी या होमवर्क दोनों को मिलाकर पढ़ाई के घंटों को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को नो होमवर्क
केंद्र की ओर से 3 दिसंबर को जारी स्कूल बैग पॉलिसी 2020 डॉक्यूमेंट के अनुसार स्कूलों में दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को होमवर्क नहीं दिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही तीसरी कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हर हफ्ते अधिकतम 2 घंटे का ही होमवर्क दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी से आठवीं तक एक घंटे का होमवर्क
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पॉलिसी डॉक्यूमेंट के अनुसार स्कूलों में मिडल कक्षाओं यानी छठी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम एक घंटे का होमवर्क दिया जाएगा। इस प्रकार सप्ताह में होमवर्क की अवधि 5 घंटे या 6 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नौंवी से बारहवीं तक दो घंटे होमवर्क अवधि
पॉलिसी के अनुसार सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी कक्षाओं यानी नौंवी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए होमवर्क की अवधि दो घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन कक्षाओं में साप्ताहिक रूप से 10 से 12 घंटे तक का होमवर्क स्कूल की तरफ से दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को स्कूल स्तर पर कम होमवर्क का प्लान घंटों के अनुसार बनाना होगा।

वोकेशनल गतिविधियों को देना होगा बढ़ावा
नई पॉलिसी के अनुसार स्कूल वोकेशनल गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को मिट्टी के बर्तन बनाने, बागवानी, कढ़ाई इत्यादि कलात्मक गतिविधियों में शामिल करना होगा।
कक्षा शरीर भार किलो में बैग वजन किलोग्राम में
प्री प्राइमरी - 10 से 16 नो बैग
पहली 16 से 22 1.6 से 2.2
दूसरी 16 से 22 1.6 से 2.2
तीसरी 17 से 25 1.7 से 2.5
चौथी 17 से 25 1.7 से 2.5
पांचवीं 17 से 25 1.7 से 2.5
छठी 20 से 30 2 से 3
सातवीं 20 से 30 2 से 3
आठवीं 25 से 40 2 से 4.5
नौवीं 25 से 45 2.5 से 4.5
दसवीं 25 से 45 2.5 से 4.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed