फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the scarcity of ration, vegetables and medicines in PU is over

पीयू में अब राशन, सब्जियों व दवाओं की किल्लत खत्म

Tue, 31 Mar 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now the scarcity of ration, vegetables and medicines in PU is over
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व कर्मचारियों को अब राशन, दवाएं व सब्जियों के लिए दिक्कत नहीं होगी। सोमवार को भरपूर मात्रा में उन्हें यह सामान मुहैया कराया गया। अन्य दिनों में भी यह सामान मिलता रहेगा। घरों तक यह सामान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पीयू में सब्जियों की बिक्री के लिए बसें पहुंचीं। शिक्षकों के ऑर्डर के मुताबिक उनके घरों पर सब्जियां पहुंचाई गईं। इसी तरह पीयू के मार्केट से दवाएं व राशन भी डिमांड के बाद घरों पर भिजवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वीसी प्रो. राजकुमार ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। टास्क फोर्स से दिनभर की जानकारियां जुटाईं। जहां दिक्कतें खड़ी हो रही हैं उनका समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान
पीयू कैंपस में दूसरे दिन भी सफाई अभियान चला। दर्जनों सफाईकर्मी काम करते रहे। वहीं पौधों में भी पानी डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पेड़ों के पत्तों को भी उठाया जा रहा है। हॉस्टलों में भी विशेष सफाई अभियान चल रहा है। मेस में खाने की गुणवत्ता बनी रहे, इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसकी अलग से मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी विद्यार्थी खाना खाते समय मास्क आदि लगाकर रखते हैं। साथ ही हॉस्टलों में सैनिटाइजर आदि रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed