फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the police will give proper reward to the informer of Amritpal

Chandigarh News: अब अमृतपाल की सूचना देने वाले को उचित इनाम देगी पुलिस

Wed, 12 Apr 2023 11:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now the police will give proper reward to the informer of Amritpal

विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने बटाला रेलवे स्टेशन पर लगाए पोस्टर
पोस्टर पर लगी है अमृतपाल की फोटो और दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 25 दिन से पंजाब पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। अभी तक पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं, पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गुरदासपुर जिले के बटाला रेलवे स्टेशन समेत कई जगह पर पोस्टर चिपका दिए हैं। साथ ही दावा किया है कि उसके बारे में सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पुलिस की तरफ से सूचना देने के लिए कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं।
पुलिस की तरफ से लगाए गए पोस्टरों में अमृतपाल सिंह की फोटो छापी गई है। इनमें लिखा गया है कि आरोपी 18 मार्च से फरार चल रहा है। वह कई पुलिस मामलों में वांछित है। भागते समय अपनी लुक बदली हुई थी। ऐसे में उसके बारे में सूचना दी जाए। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उस सूचना के नीचे कुछ नंबर दिए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के सहयोगी पपलप्रीत को अमृतसर जिले के कत्थूनंगल से काबू किया था। जहां पर वह अमृतपाल सिंह से अलग होने के बाद छिपा हुआ था। पपलप्रीत ने पूछताछ में बताया था कि 28 मार्च रात तक वह और अमृतपाल सिंह इकट्ठे थे। होशियारपुर स्थित गुरुद्वारे से उनकी राहें अलग हो गई थीं। वहीं, उसने बताया था कि 18 मार्च को वह पुलिस के दबोचने से पहले ही भाग गए थे। इस दौरान वह हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी तक गए थे लेकिन वहां पर पकड़े जाने के संदेह से वह वापस पंजाब आ गए थे।
विज्ञापन

याद रहे कि इस मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक 250 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन जांच के बाद कई लोगों को छोड़ दिया था। केवल उन्हीं लोगों को केस में नामजद किया गया है, जो कि मामले में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed