फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the police is avoiding taking action on both the accused of the crime branch

अब क्राइम ब्रांच के दोनों मुलाजिमों पर कार्रवाई करने से बच रही पुलिस

Fri, 04 Dec 2020 11:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the police is avoiding taking action on both the accused of the crime branch
चंडीगढ़। शराब कारोबारी से अवैध वसूली में क्राइम ब्रांच के दो मुलाजिमों के नाम का खुलासा होने के बाद यूटी पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। मामला दर्ज हुए छह दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो समन भेजा है और न ही जांच में शामिल किया है। वहीं, आला अधिकारियों ने इसकी वजह बताने में चुप्पी साध रखी है। ऐसा लगता है पुलिस ने मामला महज खानापूर्ति के लिए दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना अंतर्गत शराब के 8 ठेकों से 12 हजार रुपये प्रति महीने (96 हजार) की अवैध वसूली करने में क्राइम ब्रांच में तैनात मुलाजिम पवन और अनिल के नाम का खुलासा हुआ था। पुलिस ने दोनों को जल्द ही समन भेजकर जांच में शामिल करने को दावा किया था। आशंका यह भी जताई गई थी पूछताछ के बाद दोनों की गिरफ्तारी हो सकती है, लेकिन यूटी पुलिस के अधिकारियों ने अब तक समन भी नहीं भेजा है। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस इन दोनों को बचाने का प्रयास कर रही है या फिर क्राइम ब्रांच के मुलाजिमों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि अवैध वसूली में नाम सामने आने के बाद दोनों भूमिगत हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो को बनाया था आधार
पुलिस के पास मौजूद वीडियो में मुलाजिम अलग-अलग ठेके पर जाते दिख रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो में पैसा लेता हुआ कोई भी मुलाजिम कैद नहीं हुआ हैं। दोनों को जांच में शामिल करने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो सकता था, लेकिन शिकायत के छह दिन बाद भी पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है। वहीं, नाम न बताने की शर्त पर क्राइम ब्रांच के एक मुलाजिम ने बताया कि बिना सुबूत के पर्चा दर्ज कर सिर्फ अफसरों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की शिकायत पर हुआ था मामला दर्ज
सेक्टर-39 थाने के अंतर्गत एक शराब कारोबारी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया था कि उसके शराब के 8 ठेकों से हर महीने 12 हजार के हिसाब से क्राइम ब्रांच के मुलाजिम कुल 96 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत में अवैध वसूली करने के दौरान मुलाजिमों का वीडियो भी सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साउथ एएसपी श्रुति अरोड़ा की ओर से 29 नवंबर को क्राइम ब्रांच के अज्ञात मुलाजिम के खिलाफ आईपीसी 383 (रंगदारी) और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13/1 के तहत मामला दर्ज किया था।

क्या कहते हैं अधिकारी
अभी तक क्राइम ब्रांच के दोनों मुलाजिमों के खिलाफ लिखित में शिकायत नहीं मिली है, शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार मीणा, एसपी क्राइम ब्रांच
मामले में अभी तक क्राइम ब्रांच के मुलाजिम अनिल और पवन को समन नहीं भेजा गया है। यह केस अफसरों की निगरानी में चल रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -श्रुति अरोड़ा, एएसपी साउथ डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed