{"_id":"5f99d14e8ebc3eefb700b619","slug":"now-the-cow-devotees-cannot-feed-themselves-by-bringing-fodder-and-bran-chandigarh-news-pkl3924422166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चारा व चोकर खुद लाकर नहीं खिला सकते गोभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चारा व चोकर खुद लाकर नहीं खिला सकते गोभक्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। माता मनसा देवी स्थित गोधाम गोशाला में विषाक्त भोजन खाने से 70 गायों की मौत होने के बाद सेक्टर-45 स्थित गोशाला ने फैसला किया है कि अब भक्त गोमाता को बाहर से चोकर या चारा लाकर नहीं खिला सकते। यह फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-45 स्थित गोशाला में 900 से भी अधिक गोवंश हैं। संस्था ने अब गोभक्तों के लिए चोकर की व्यवस्था की है, जो भी भक्त गोमाता को चोकर खिलाना चाहते हैं, वे गोशाला में उपलब्ध चोकर को खरीदकर गोमाता को खिला सकते हैं। हरे चारे का पहले से ही संस्था ने प्रबंध किया है। हर रोज 200 क्विंटल से अधिक हरे चारे की खपत गोशाला में होती है।
गोशाला में पांच और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
गोमाता की सुरक्षा के लिए पांच और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अभी करीब 15 सीसीटीवी कैमरे गोशाला में लगे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने से यह लाभ होगा कि गोशाला में कौन-कौन लोग आए, कितने बजे आए और कितने देर तक गोशाला में रहे। उन्होंने गोशाला में गोमाता को क्या-क्या खिलाया, यह सब पता चलेगा। इससे गोवंश की अधिक सुरक्षा हो सकेगी।
विज्ञापन
कोट
भक्तों को बाहर से चोकर या चारा लाकर गोमाता को नहीं खिलाने दिया जाएगा। जो भी भक्त गोमाता को चोकर या हरा चारा खिलाना चाहते हैं, वे संस्था के द्वारा उपलब्ध चोकर या चारे का प्रयोग करें। इससे भक्तों की भी सुरक्षा होगी और गोमाता भी सुरक्षित रहेंगी। पांच और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि गोशाला और अधिक सुरक्षित हो सके। -रमेश कुमार निक्कू, प्रधान, गौरी शंकर सेवादल चंडीगढ़