फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the condition of 6 year old girl deteriorated in PGI after dental treatment

अब दांत के इलाज के बाद पीजीआई में बिगड़ी 6 साल की बच्ची की हालत

Thu, 13 Oct 2022 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
Now the condition of 6 year old girl deteriorated in PGI after dental treatment
पीजीआई में इलाज के बाद बच्ची की जीभ पर हुआ अल्सर। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। बेहोशी की दवा प्रोपोफोल से पीजीआई में मरीजों की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि एक और गंभीर मामला सामने आ गया। एनेस्थिसिया के इंजेक्शन से सेक्टर-39 निवासी साढ़े छह वर्षीय बच्ची अमरीन की हालत बिगड़ गई और उसकी जीभ सूजकर चार सेमी मोटी हो गई। यही नहीं जीभ पर अल्सर भी बन गया है। बच्ची पांच दिन से कुछ खा-पी नहीं पा रही।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को पीजीआई के दंत विभाग में बच्ची का रूट कैनाल किया गया था। बच्ची की बिगड़ी हालत से परिजन डरे हुए हैं और अब दोबारा इलाज के लिए पीजीआई नहीं जाना चाहते। उन्होंने पीजीआई प्रशासन से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

अमरीन की मां जसप्रीत कौर खुद भी एक डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि दांत में दर्द की शिकायत पर वह अमरीन का इलाज पीजीआई में करवा रहीं थीं। सात अक्तूबर से पहले भी उसकी आरसीटी की गई थी लेकिन उस दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। सात अक्तूबर को डॉक्टर ने प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक स्प्रे किया और फिर एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया। उसे कौन सी दवा दी गई, इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि डॉक्टर ने अस्पताल की आपूर्ति वाली दवा का प्रयोग किया था। घर लौटते ही अमरीन को दर्द होने लगा और परेशानी शुरू हो गई। देखते ही देखते उसकी जीभ लगभग चार सेमी तक सूज गई और अल्सर भी हो गया। हालत यह है कि पांच दिन बाद भी वह पानी तक नहीं पी पा रही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को जब डॉक्टर से शिकायत की तो उनका जवाब था कि बच्ची ने जीभ जबा लिया होगा इसलिए ऐसा हुआ है। डॉ. जसप्रीत का कहना है कि उन्हें इस बात की शंका है कि डॉक्टर ने दवा की डोज गड़बड़ दी है, जिसके कारण ऐसा दुष्प्रभाव सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
कुछ समय पहले दांत निकलवाने आई युवती की हो गई थी मौत
बता दें कि 22 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में दांत निकलवाने आई 30 वर्षीय युवती की एनेस्थीसिया देने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। उस दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि एनेस्थीसिया देने के बाद युवती ने बेचैनी और सांस में दिक्कत होने की शिकायत की थी। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम से होनी थी लेकिन अब तक उसका भी खुलासा नहीं किया गया है।

इनसेट-
पीजीआई ने कहा- स्वास्थ्य विभाग को सौंपी रिपोर्ट, स्वास्थ्य निदेशक बोलीं-कोई रिपोर्ट नहीं मिली
दूसरी तरफ पीजीआई में बेहोशी के दवा से हुई मौत में मामले की जांच रिपोर्ट को लेकर अब भी संशय बरकरार है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि उनके द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वास्थ्य निदेशक को सौंप दिया गया है जबकि स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने ऐसी कोई रिपोर्ट मिलने से साफ इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में हुए खुलासे के आधार पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। उधर, पीजीआई प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में उनके स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती क्योंकि मामला यूटी प्रशासन के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
कोट
यह मामला क्लीनिकल है। जब तक संबंधित विभाग इससे जुड़े तथ्यों की जानकारी नहीं देता तब तक इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed