फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the agency will pick up garbage from the parks, the mayor showed the green signal

Chandigarh News: अब एजेंसी उठाएगी पार्कों से कचरा, मेयर ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 25 Jul 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Now the agency will pick up garbage from the parks, the mayor showed the green signal
चंडीगढ़। नगर निगम ने पार्क और ग्रीन बेल्ट में स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार सुबह करीब सात बजे मेयर अनूप गुप्ता और नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने सेक्टर-19 में स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में पार्कों से कचरा संग्रहण की नई प्रणाली को हरी झंडी दिखाई।निगम ने पहली बार पार्कों में कूड़ेदानों से कचरा इकट्ठा करने के लिए एजेंसी नियुक्त की है। दावा है कि नई प्रणाली को पार्कों में कूड़ेदानों से कचरा इकट्ठा करने, उठाने और परिवहन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे प्रक्रिया सुव्यवस्थित और प्रभावी होगी। इस मौके पर मेयर ने नागरिकों के बीच जिम्मेदार अपशिष्ट निपटान प्रथाओं को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक साथ काम करके आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने कहा कि पहले सभी पार्कों और ग्रीन बेल्टों में स्टेनलेस स्टील के कूड़ेदान लगाए गए थे और अब यह सुनिश्चित करने के लिए एक उचित प्रणाली बनाई गई है ताकि कूड़ेदानों को साफ किया जाए और दैनिक आधार पर कूड़ा उठाया जाए। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण की बेहतरी के लिए कूड़ेदान का उपयोग करने और जिम्मेदारी से कचरे का निपटान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed