अब बटन दबाते ही 1 रुपये में पूरे 100 पैसे पहुंचते हैं : डा. हर्षवर्धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अब बटन दबाते ही 1 रुपये में से पूरे 100 पैसे देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में चले जाते हैं। दशकों पहले किसी नेता ने यह बात कही थी कि वह दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं तो ग्राउंड लेवल तक उसमें से 15 पैसे ही पहुंचते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कही बात का हवाला देते हुए उन्होंने कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित डीजी धन मेले में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
डा. हर्षवर्धन ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो केवल 356 किमी. ही आप्टिकल फाइबर केबल बिछी थी जो अब 1 लाख 80 हजार किमी. तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कैशलेस सिटी बनाकर देश के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए। डा. हर्षवर्धन ने कहा कि 22 साल पहले दिल्ली में पोलियो सैनिक और पोलियो सेना बनाकर पोलियो केखिलाफ जंग छेड़ी गई थी।
लकी ग्राहक योजना का हुआ ड्रा
इस समय भी कैशलेस सैनिक और फिर कैशलेस सेना बनाने की जरूरत है। इस समय देश में 99.9 प्रतिशत लोगों के पास अपना बैंक खाता है। ऐसे में देश कैशलेस क्रांति से बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
सांसद किरण खेर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है। उन्होंने 5 साल चंडीगढ़ में बिताए हैं। इसलिए वह चंडीगढ़ का खास ख्याल रखते हैं। इसीलिए चंडीगढ़ को पहली कैशलेस सिटी बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
लकी ग्राहक योजना का हुआ ड्रा
डीजी धन मेले में लकी ग्राहक योजना का ड्रा भी हुआ। जिसमें ऑनलाइन पेमेंट करने वाले देश भर से 15 हजार ग्राहकों को चुना गया। जिन्हें प्रति ग्राहक 1 हजार रुपये का इनाम सीधा उनके बैंक खाते में ही दिया जाएगा।
नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रतिनिधि ने लोगों के सामने ही ऑनलाइन स्क्रीन पर रेंडमली यह ड्रा किया। बताया गया कि बैंक 72 घंटों में इन ग्राहकों के खाते में 1 हजार रुपये की राशि डाल देंगे। इस ड्रा में यूएसएसडी, यूपीआई, रुपये कार्ड और आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से लेन देन करने वाले ग्राहकों को ही शामिल किया गया।