फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now Rs 2.34 lakh will have to be returned

Chandigarh News: इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिए इलाज के पूरे पैसे, अब लौटाने होंगे 2.34 लाख

Sat, 20 Apr 2024 06:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
now Rs 2.34 lakh will have to be returned
चंडीगढ़। कोविड के इलाज पर खर्च का क्लेम न देने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को सेवा में लापरवाही का दोषी माना है। आयोग ने कंपनी को 2.34 लाख रुपये का क्लेम और पंद्रह हजार रुपये हर्जाना व दस हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने आदेश दिया है। आयोग ने हरियाणा के जगाधरी की रहने वाली अनिता जैन की शिकायत पर यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पति को साल 2021 में कोरोना हो गया था। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित सीएचडी सिटी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उनके इलाज के लिए उन्होंने 5.34 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन कंपनी ने उन्हें केवल 3.0 लाख रुपये का ही क्लेम दिया। बाकी के 2.34 लाख रुपये कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से काट लिए। इसलिए उन्होंने बीमा कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस फाइल किया था।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक अनिता और उनके पति अशोक कुमार जैन ने 19 जून 2020 को हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू करवाई थी। उन्होंने दस लाख की इंश्योरेंस के लिए 28,342 रुपये प्रीमियम दिया। 14 मार्च 2021 को उनके पति बीमार हो गए। टेस्ट करवाने पर वह कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्हें सेक्टर-8 के सीएचडी सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वे कोरोना से उबर नहीं सके और 30 मार्च 2021 को उनका निधन हो गया। उनके इलाज पर 5.34 लाख रुपये खर्च हो चुके थे। ये खर्च परिवार ने अपनी तरफ से किया था। अनिता ने जब इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम के लिए आवेदन किया तो उन्हें पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया। इसलिए उन्होंने आयोग में शिकायत दायर कर दी। उनकी याचिका को आयोग ने मंजूर करते हुए इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed