{"_id":"5f2075bf8ebc3e636f2296fd","slug":"now-police-station-in-charge-mini-bhardwaj-transferred-sex-racket-busted-chandigarh-news-pkl3829018101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेक्टर-61 की चौकी इंचार्ज मिनी भारद्वाज का हुआ तबादला, कजहेड़ी के होटल में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद हुई थी पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सेक्टर-61 की चौकी इंचार्ज मिनी भारद्वाज का हुआ तबादला, कजहेड़ी के होटल में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद हुई थी पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुंशी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद अब सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज मिनी भारद्वाज का भी तबादला तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में कर दिया गया है। एसआई मिनी भारद्वाज के तबादले पर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं, लेकिन इसे भी कजहेड़ी के होटल में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद हुई पुलिस विभाग की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि 25 जुलाई को कजहेड़ी के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। इसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-61 चौकी के मुंशी बृजेश, कजहेड़ी बीट बॉक्स इंचार्ज हेड कांस्टेबल पवन कुमार और स्टाफ कांस्टेबल कवित को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही होटल के पास पाए गए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच भी खोल दी थी। अब सेक्टर-61 की चौकी इंचार्ज का तबादला तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में कर दिया गया है। ऐसे में इस तबादले को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
बाक्स
दो और इंस्पेक्टरों के भी तबादले
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग ने मंगलवार को दो इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश को ट्रैफिक पुलिस से हटाकर ईओडब्ल्यू में तैनात किया गया है जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर गुरजीत कौर को ट्रैफिक पुलिस में लगा दिया गया है।