फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now people can get relief into property tax

अब प्रॉपर्टी टैक्स में भी मिल सकती है राहत

Thu, 31 Jul 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Jul 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
Now people can get relief into property tax

पंजाब के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स में भी राहत मिलने के आसार है। भाजपा के दबाव के बाद बीते मंगलवार को सरकार ने वैट संशोधन वापस लेकर कारोबारियों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


अब भाजपा अपने शहरी वोट बैंक के अहम मुद्दे प्रॉपर्टी टैक्स में लोगों को राहत दिलाने में जुट गई है। हालांकि विधानसभा उपचुनाव तक सरकार इस संबंध में कोई ऐलान नहीं कर सकती। उधर, स्थानीय निकाय विभाग ने बुधवार को बगैर जुर्माना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने बुधवार सुबह प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को प्रॉपर्टी टैक्स लागू करने से जनाधार पर हुए नुकसान के बारे में बताया।  बादल ने शर्मा को भरोसा दिया कि जल्द ही दोनों पार्टियों की एक कमेटी गठित की जाएगी। जो प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े तमाम पहलुओं का अध्ययन करके सरकार को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के बाद दी थी राहत
लोकसभा चुनाव में हार के बाद गठबंधन में हुए मंथन में यह सामने आया था कि प्रॉपर्टी टैक्स इसकी अहम वजहों में था। चुनाव में हार के बाद डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने स्थानीय निकाय विभाग को प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर लोगों से फीडबैक लेने की हिदायत दी थी।


आला अधिकारियों ने दो दिन पंजाब के पांच प्रमुख जिलों में जाकर लोगों से बातचीत की थी। उसमें भी हर तरफ प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध हुआ। कुछ जगह इसे हटाने की मांग उठी, तो कुछ जगह रियायत देने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed