फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Facility to pay water bill from home started in Chandigarh 

सुविधा : चंडीगढ़ में अब घरों से भरा जाएगा पानी का शुल्क, नहीं जाना होगा संपर्क केंद्र 

Sat, 20 Mar 2021 02:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 20 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Facility to pay water bill from home started in Chandigarh 
चंडीगढ़ में अब घरों से भरा जाएगा पानी का बिल। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़ के लोगों को अब पानी का शुल्क जमा करने के लिए संपर्क केंद्र या निगम आने की जरूरत नहीं होगी। सफाई निरीक्षक घर आएंगे और वहीं से पीओएस मशीन से बिल जमा करके रसीद दे जाएंगे। निगम ने शुक्रवार को सफाई निरीक्षकों को साफ्टवेयर डाउनलोड करके 16 मशीनें दे दी हैं। 

विज्ञापन


शनिवार से शहर में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि दो माह से मशीनें निगम में रखी थीं, लेकिन उनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। इस मामले को अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया था। यातायात पुलिस की तर्ज पर चालान काटने और घरों से बिलों के भुगतान के लिए लगभग दो माह पहले एक निजी बैंक से निगम को पीओएस मशीन दे दी गई थीं, लेकिन सॉफ्टवेयर अपलोड न होने के कारण मशीनों का उपयोग नहीं हो रहा था। अमर उजाला ने 12 मार्च को ‘एक महीने से नहीं हुआ सॉफ्टवेयर अपलोड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद निगम ने इस प्रक्रिया में तेजी दिखाई है। 
विज्ञापन


अब सेक्टर एक से लेकर 30 तक कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से पानी का बिल लेंगे और पीओएस मशीन से बिल की पर्ची भी दे देंगे। निगम के पास 175 पीओएस मशीन निजी बैंक से आ चुकी हैं। निगम ने 3 मशीनें पहले और 16 मशीनें उसके बाद एमओएच विभाग को दे दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जल्द निगम अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते, पार्किंग विभाग, इंजीनियरिंग विभाग को भी यह मशीनें देगा ताकि लोग संपर्क केंद्र जाने के बजाय घर या मौके से ही अपने बिलों और जुर्माने का भुगतान कर सकें। कोरोना महामारी के बाद निगम ने इस कार्य को बढ़ावा देने की ओर कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed