{"_id":"ec26ec7468b743b29c8218f5e3959872","slug":"now-pay-property-tax-on-phone-facilities-by-mc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे जमा करें टैक्स, निगम ने लोगों को दी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे जमा करें टैक्स, निगम ने लोगों को दी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहालीवासियों को अब अपनी छोटी बड़ी समस्याओं के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे। बल्कि लोग कहीं भी रहकर मोबाइल से ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए निगम ने मोबाइल एप बनाया है। जिसका सोमवार को शुभारंभ किया गया। साथ ही लोगों को यूआईडी कार्ड भी बांटे गए।
विज्ञापन
समारोह में मेयर ने बताया कि एप लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इससे एक तो निगम की वेबसाइट वाली सारी जानकारी उन्हें एप में मिल जाएगी। वहीं, लोग प्रॉपर्टी टैक्स के अलावा हर ताजा जानकारी भी वहीं से हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा किसी तरह की समस्या आने पर उन्हें कही नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बल्कि एप में लगे एक बटन को दबाना होगा। जहां जाते ही समस्या व संबंधित अधिकारी का नंबर आ जाएगा। वहां से आप आसानी से काल कर पाएंगे। साथ ही लोग सुझाव भी दे सकेंगे। इस मौके पर मेयर कुलवंत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिषभ जैन, डिप्टी मेयर मंजीत सेठी, भाजपा पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा, साहिबी आनंद सहित कई आकली और कांग्रेसी पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन
मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी
एप्प की मदद से लोगों को शहर के मौसम की सटीक जानकारी मिल जाएगी। एप में एक आइकन बना है। इसमें आने वाले दिनों में मौसम केसा रहेगा। इसकी पूरी सूचना मिलेगी। इस से पहले शहर के मौसम का अनुमान चंडीगढ़ के मौसम विभाग के फोरकास्ट लगाया जाता था।
ऐसे काम करेग एप
प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए नगर निगम लोगों को एक यूनीक आइडेंटिटी नंबर (यूआईडी) देगा। इस आईडी से वह एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। जोकि उनका लॉगइन आईडी भी होगा। टैक्स भरने के लिए लोगों को ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों सुविधा दी गई है।
ऑफलाइन टैक्स जमा करवाने के लिए एप के माध्यम से चलान निकालना होगा। जिसे निर्धाति रकम के साथ बैंक में जमा करवाना होगा। प्रापर्टी टैक्स का स्टेटस जानने के लिए निगम की वेबसाइट पर भी आप्शन दिया गया, जिसमें यूआईडी या मकान नंबर और सेक्टर भरकर टैक्स के भुगतान, बकाया व अंतिम तारीख से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल जाएगी।
घर-घर पहुंचाएंगे यूआईडी
मेयर कुलवंत सिंह ने बताया कि जिनकी शहर में किसी तरह की कोई संपत्ति है। उनके यूआईडी स्मार्ट कार्ड बनाए गए है। यूआईडी कार्ड को घर घर पहुंचाने के लिए निगम अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी। इसके अलावा डाक से भी यह कार्ड भेजे जा सकते हैं। इसके लिए निगम योजना बना रहा है।
उन्होंने बताया कि यूआईडी के लिए तय फीस को खत्म करने के लिए आने वाली निगम की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी आईसीआईसीआई बैंक के साथ टाइअप किया गया है। जल्द अन्य बैंकों के साथ भी संपर्क किया जाएगा।