फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Panchkula issues challan of four CTU buses, AC bus seized

Chandigarh News: अब पंचकूला ने सीटीयू की चार बसों का काटा चालान, एसी बस जब्त

Wed, 14 Aug 2024 04:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Now Panchkula issues challan of four CTU buses, AC bus seized
चंडीगढ़। लोकल रूट पर बस चलाने को लेकर चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला में ठन गई है। रविवार को चंडीगढ़ ने पंचकूला की एक बस का चालान काटा और उसे जब्त कर पुलिस थाने में खड़ी कर दी। इसके बाद मंगलवार को पंचकूला ने सीटीयू की चार बसों का चालान काट दिया और एक एसी बस को जब्त कर पंचकूला सेक्टर-5 के वर्कशॉप में खड़ी कर दी। दोनों की इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी हलचल है।
विज्ञापन


ट्राइसिटी रूट पर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की कई एसी और नॉन-एसी बसें चलती हैं। सीटीयू की पांचों बसों पर कार्रवाई पंचकूला के एरिया में ही हुई है। पंचकूला आरटीए की तरफ से सुबह से ही कई इलाकों में चेकिंग की गई और सीटीयू की तीन बसों का चालान ड्राइवर-कंडक्टर के यूनिफॉर्म और नेम प्लेट न होने पर एक हजार रुपये का किया गया। एक बस के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं था, जिसकी वजह से 10 हजार रुपये का चालान कटा। पंचकूला आरटीए के अनुसार चेकिंग के दौरान एक बस के पास परमिट नहीं था, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया। यह लाल रंग की एसी छोटी बस है। पंचकूला के अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने के बाद ही चालान किया गया है। उधर, चंडीगढ़ की तरफ से इसे बदले की कार्रवाई बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को चंडीगढ़ में पंचकूला की बस का कटा था चालान, हुई थी जब्त

रविवार को चंडीगढ़ में पंचकूला की एक इलेक्ट्रिक बस का चालान हुआ था और चंडीगढ़ के एसटीए ने जब्त कर लिया था। कारण बताया गया कि पंचकूला की तरफ से बिना मंजूरी पीजीआई के लिए बस चला दी गई, जबकि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के अनुसार सीटीयू के अलावा शहर में लोकल रूट पर कोई बस नहीं चला सकता। रविवार शाम करीब 6:30 बजे रोज गार्डन के पास इस बस को रोका गया और एसटीए के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने चालान काटा और बस को जब्त कर सेक्टर-17 स्थित पुलिस थाने के पास खड़ा कर दिया गया। बता दें कि पिछले काफी समय से हरियाणा की तरफ से चंडीगढ़ में पीजीआई के लिए लोकल रूट पर बस चलाने के लिए मंजूरी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीटीयू यूनियन ने बताया- बदले की कार्रवाई

चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के नेता सतिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला आरटीए की तरफ से बदले की कार्रवाई की गई है। राज्य की तरफ से ऐसी कार्रवाई ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचकूला ने गलत तरीके से लोकल रूट पर बस चलाने की कोशिश की, जबकि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी इसकी मंजूरी नहीं देता। नियमों को तोड़ने पर उनकी बस पर कार्रवाई हुई, लेकिन जिस तरह से पंचकूला कार्रवाई कर रहा है, यह स्पष्ट है कि बदले की कार्रवाई है। इसका यूनियन पुरजोर निंदा करती है।




हिमाचल और राजस्थान रोडवेज के साथ भी हो चुका है विवाद

अगस्त 2023 में हिमाचल प्रदेश के चंबा में जाने वाली सीटीयू की बस पर रोक और ऊना में हुई मारपीट के एक दिन बाद चंडीगढ़ एसटीए ने हिमाचल प्रदेश की पांच बसें जब्त कर ली थीं। परमिट और काउंटर साइन न दिखाने पर आईएसबीटी-43 पर चालान की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान काफी हंगामा हुआ और मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इसके अलावा 7 मार्च 2022 को राजस्थान और चंडीगढ़ के परिवहन विभाग के बीच तनातनी हो गई थी। सीटीयू की एक बस को राजस्थान परिवहन विभाग ने चुरू में रोक कर जब्त कर ली थी। इसके कुछ ही देर बाद रात में चंडीगढ़ के एसटीए ने राजस्थान की एक बस और अगले दिन सुबह-सुबह 6 बसों का चालान काटा। तुरंत बाद पुलिस ने इन बसों को जब्त कर लिया और सेक्टर-17 थाने के पास की पार्किंग में खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed