{"_id":"5a6851f14f1c1ba3268b630a","slug":"now-more-than-500-cash-will-not-be-taken-at-e-sampark-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: इस दिन से ई-संपर्क केंद्रों पर नहीं लिया जाएगा 500 से अधिक का कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: इस दिन से ई-संपर्क केंद्रों पर नहीं लिया जाएगा 500 से अधिक का कैश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
e-Sampark centres
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। 1 फरवरी से शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर अब 500 रुपये से ऊपर कैश पेमेंट नहीं ली जाएगी। इससे पहले प्रशासन के फाइनेंस एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट ने 1 अगस्त से शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर केवल 2 हजार रुपये तक ही कैश पेमेंट लिए जाने के आर्डर जारी किए थे।
कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में अब एक ओर कदम उठाया गया है। अब 500 रुपये तक के बिल या अन्य भुगतान पर केवल 500 रुपये तक ही कैश पेमेंट ली जाएगी।
500 रुपये से ऊपर पानी, बिजली या अन्य भुगतान के लिए लोग डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डीडी या चेक के जरिए भी ई संपर्क केंद्रों पर पेमेंट कर सकेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने शहर के सभी ई- संपर्क केंद्रों को सर्कुलर जारी कर दिया है। प्रशासन के आईटी डिपार्टमेंट ने तमाम मल्टी नेशनल बैंक से टाइअप कर शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर ई पेमेंट के लिए पोओएस मशीन इंस्टाल करा दी है। शहर में 43 संपर्क केंद्र हैं।
विज्ञापन
सुबह 8 से रात 8 बजे तक ई संपर्क केंद्र
सेक्टर-7, 10, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 40, 43, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हाईकोर्ट, मनीमाजरा, सेक्टर-26 बापूधाम और सेक्टर-41 में सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। लोग इन ई संपर्क केंद्रों पर ई पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कैश पेमेंट कर सकें। शहर के गांवों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ई संपर्क केंद्रों पर पीओएस मशीन इंस्टाल की गई हैं। पलसोरा, डड्डृमाजरा, मौलीजागरां, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, दड़वा, मखनमाजरा, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, खुड्डाजसू, धनास और सारंगपुर के ई संपर्क केंद्रों में भी ई पेमेंट की सुविधा की गई है।
ई संपर्क केंद्रों पर इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ
ई संपर्क केंद्रों पर बस पास, सीनियर सिटीजन कार्ड, बिजली व पानी के बिल का भुगतान, कॉलेज व यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सेवा, टेनेंट रजिस्ट्रेशन, स्टांप पेपर, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट मिलाकर 23 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।