{"_id":"63448517b9a1027cf35b75ba","slug":"now-money-will-have-to-be-paid-to-go-to-naples-and-kansal-century-parking-fees-will-also-be-charged-chandigarh-news-pkl4650365112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Tourism: अब नेपली और कांसल सेंचुरी जाने के लिए देने होंगे पैसे, पार्किंग फीस भी लेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Tourism: अब नेपली और कांसल सेंचुरी जाने के लिए देने होंगे पैसे, पार्किंग फीस भी लेगा वन विभाग
Tue, 11 Oct 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:18 AM IST
सार
गर्मी व सर्दियों के मौसम को देखते चंडीगढ़ बर्ड पार्क के लिए प्रवेश और बंद होने के समय को भी निर्धारित किया गया है। वन विभाग ने तय किया है कि बर्ड पार्क पूरे साल हर सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन
Nepli Reserve Forest
विस्तार
अब चंडीगढ़ में नेपली और कांसल सेंक्चुरी जाने के लिए लोगों को शुल्क देना होगा। वन विभाग ने उम्र के अनुसार परमिट शुल्क लगा दिया है। ये तीस रुपये और 50 रुपये है। गाड़ी पार्किंग के लिए भी फीस देनी होगी। पहले नेपली और कांसल जाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता था। इसके लिए सिर्फ वन विभाग ने मंजूरी लेनी होती थी।
वन विभाग ने शुल्क लगाने के साथ लोगों के लिए ई-परमिट की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके तहत लोग वन विभाग की वेबसाइट https://www.chandigarhforest.gov.in पर सुखना वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी (नेपली और कांसल) के लिए निर्धारित शुल्क चुकाने के बाद ई-परमिट हासिल कर सकते हैं। पहले विभाग ऑफलाइन माध्यम से परमिट जारी करता था और लोगों को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण विभाग के दफ्तर में जाकर आवेदन करना होता था।
इसके अलावा गर्मी व सर्दियों के मौसम को देखते चंडीगढ़ बर्ड पार्क के लिए प्रवेश और बंद होने के समय को भी निर्धारित किया गया है। वन विभाग ने तय किया है कि बर्ड पार्क पूरे साल हर सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन
व्यक्ति श्रेणी परमिट शुल्क (रुपये)
5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए परमिट शुल्क 30
(5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क)
12 वर्ष से अधिक आयु के अन्य लोगों के लिए परमिट शुल्क (भारतीय) 50
12 वर्ष से अधिक आयु के लिए परमिट शुल्क (विदेशी) 100
सरकारी व निजी स्कूली छात्र के शैक्षणिक दौरे मुफ्त
एक दिन के लिए पार्किंग शुल्क (प्रति वाहन रुपये)
दोपहिया वाहन 20
चार पहिया वाहन 50
बस 100
बर्ड पार्क के खुलने और बंद होने का समय
एक अक्टूबर से 30 नवंबर सुबह 10 बजे शाम 5 बजे
एक दिसंबर से 28 फरवरी सुबह 10 बजे शाम 4.30 बजे
एक मार्च से 30 सितंबर सुबह 10 बजे शाम 6 बजे