फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now marriage registration can be done through village secretary also

Chandigarh News: अब ग्राम सचिव से भी करवा सकेंगे विवाह पंजीकरण

Thu, 13 Jun 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Now marriage registration can be done through village secretary also
-हरियाणा में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया हुई आसान
विज्ञापन

-कई अधिकारियों को विवाह रजिस्ट्रार के रूप में किया नामित

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया आसान हो गई है। राज्य सरकार ने विवाह पंजीकरण की शक्तियां कई अधिकारियों को प्रदान कर दी हैं। गांव के लोग ग्राम सचिव, खंड विकास पंचायत अधिकारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम) के माध्यम से विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं। पहले सिर्फ तहसीलदार के पास विवाह पंजीकरण करने की पॉवर उपलब्ध थी।
हरियाणा सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए इन सभी अधिकारियों को विवाह रजिस्ट्रार के रूप में नामित भी कर दिया है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में विवाह पंजीकरण प्रकिया को भी सरल बनाया गया है। शहरी इलाकों में संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगर समिति, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को विवाह पंजीकरण करने की शक्तियां दी गई हैं। इससे लोग अब घर के नजदीक उक्त अधिकारियों के माध्यम से सरकारी कार्यालय में विवाह पंजीकृत करवा सकते हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया विवाह पंजीकरण पोर्टल https://shaadi.edisha.gov.in/ पर अब तक 2.45 लाख से अधिक शादियां पंजीकृत की जा चुकी हैं, जिनमें दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 की अवधि में 12416, वर्ष 2021-22 में 56133, वर्ष 2023-23 में 67604, वर्ष 2023-24 में 83331 और अप्रैल 2024 से 10 जून तक 26419 शादियों का पंजीकरण शामिल है। हरियाणा सरकार ने यह पोर्टल 2020 में लॉन्च किया था।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक वर्तमान में एडीसी-सह-डीसीआरआईओ (अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी) के पास परिवार पहचान पत्र में डेटा निर्माण और अपडेट करने की जिम्मेदारियां दी गई हैं। विवाह पोर्टल को परिवार पहचान पत्र डेटा बेस के साथ जोड़ा गया है। विवाह पंजीकरण के लिए एडीसी सह डीसीआरआईओ पीपीपी को जिला रजिस्ट्रार के रूप में भी नामित किया गया है। उक्त अधिकारी को ही प्रथम अपीलकर्ता प्राधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रक्रिया से जिला स्तर पर विवाह पंजीकरण व परिवार पहचान पत्र में तालमेल बनेगा, जिससे फैमिली आईडी के साथ-साथ विवाह पंजीकरण संबंधित शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed