फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Market in Every Sector of Mohali

अब मोहाली के हर सेक्टर में खुलेगी मार्केट

Thu, 06 Nov 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 06 Nov 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Now Market in Every Sector of Mohali

शहर के विभिन्न फेजों के लोगों को अब अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए विभिन्न मार्केटों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें अपने ही फेज में सारा सामान मिल सकेगा। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन


यह संभव होने जा रहा है शहर के विभिन्न फेजों में बनी बूथ मार्केटों के शुरू होने से। गमाडा ने बूथ विजेताओं को पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि आने वाले समय में जल्दी ही सारी दुकानें खुल जाएंगी।
विज्ञापन


गमाडा ने कुछ समय शहर में सर्वे करवाया था, जिसमें सामने आया था कि शहर के काफी पहले बसे फेजों और नए सेक्टरों में मार्केट नहीं है। लोगों को छोटे से छोटा सामान खरीदने के लिए पांच से दस किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गमाडा ने पहली बार शहर में बिल्ट-अप-बूथ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे राज्य सरकार की तरफ मंजूरी मिली। इसके बाद चंडीगढ़ की तर्ज पर जिन सेक्टरों में कोई मार्केट नहीं थी। वहां पर बिल्ट-अप-बूथों की स्कीम निकाली गई।

इसके पहले चरण में 700 बूथों की स्कीम निकाली गई, जबकि दूसरे चरण में 279 बूथों की स्कीम निकाली गई। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक बूथ मालिकों को बूथों के पजेशन देने का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। उम्मीद है कि  अब दुकानदार जल्दी ही अपना व्यापार शुरू कर पाएंगे।


मार्केट तैयार, लेकिन पहुंचने के लिए रास्ता नहीं
गमाडा ने शहर के विभिन्न फेजों में मार्केट तो बना दी है, लेकिन अभी भी कई मार्केट ऐसी हैं, जहां तक ग्राहकों को पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। क्योंकि वहां तक पहुंचने के लिए सीधा रास्ता कोई नहीं है। यह समस्या सेक्टर-67 और नए सेक्टरों में आ रही है। लोगों ने गमाडा से तुरंत सुधार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed