{"_id":"590a28c44f1c1b3d0a4416df","slug":"now-khemka-raises-questions-on-the-notice-of-government-files","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब खेमका ने सरकारी फाइलों की नोटिंग पर उठाया सवाल, सरकार को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खेमका ने सरकारी फाइलों की नोटिंग पर उठाया सवाल, सरकार को लिखा पत्र
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 May 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने सरकार के ओएसडी के आदेशों पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस बाबत सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल विज के मार्फत सरकार को पत्र लिख कर कहा है कि मैं ओएसडी के फाइल पर लिखे गए ‘सीएम हैज डिजायर्ड’ के आदेशों को मानने के लिए बाध्य नहीं हूं।
सूत्रों के मुताबिक खेमका ने कहा है कि या तो सरकार इस संदर्भ में यह अधिसूचना जारी करे कि ओएसडी की ओर से फाइल पर लिखा गया यह नोट सरकार का जारी आदेश है। उन्होंने पत्र में रूल आफ बिजनेस के नियम 13 और 14 का हवाला भी दिया है। जिसमें यह कहा गया है कि सरकार के आदेश ही फाइल पर मान्य होते हैं।
अन्य प्रदेशों से इतर यह व्यवस्था हरियाणा में ही चालू है। पूर्व मुख्यमंत्रियों के समय से यह व्यवस्था चली आ रही है। इसके तहत फाइल पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से लेकर अन्य अधिकारी यह लिखते आ रहे हैं। पूर्व की हुड्डा सरकार में भी आदेश इसी तरह लिखे जाते रहे हैं। वर्तमान में सरकार के कई ओएसडी ने फाइल पर यह नोटिंग लिखनी शुरू कर दी थी। ऐसी ही एक नोटिंग खेमका के पास पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

यूपी में योगी ने बदला कल्चर
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : File Photo
खेमका की ओर से उठाए गए सवालों के मुताबिक सीएम कार्यालय से जो आदेश जारी होते हैं वे कितने मान्य हैं? यह तय हो कि कौन अधिकारी इस बात के लिए अधिकृत है कि वह नोटिंग पर ‘सीएम हैज डिजायर्ड’ लिखेगा। इसके अलावा सीएम की इच्छा पर यदि कोई कार्रवाई होती है तो बाद में उसकी पुष्टि उक्त अधिकारी को मुख्यमंत्री से करनी जरूरी है या नहीं।
मेरे पास इस तरह का पत्र आया था। पत्र को मैंने सरकार को भेज दिया है। अब आगे सरकार को निर्णय लेना होगा।
-अनिल विज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हरियाणा
यूपी में योगी ने बदला कल्चर
उत्तर प्रदेश में कार्यरत एक अधिकारी से बात करने पर पता चला कि वहां भी पहले मुख्यमंत्रियाें ने सीएम हैज डिजायर्ड की व्यवस्था चला रखी थी, लेकिन वर्तमान में योगी सरकार ने यह फार्मूला बदल दिया है। मुख्यमंत्री खुद फाइल पर हस्ताक्षर करते हैं।