{"_id":"62a09037c5bbab796f2cdfea","slug":"now-jathedar-of-sri-akal-takht-sahib-in-z-security-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अब जेड सुरक्षा घेरे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अब जेड सुरक्षा घेरे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, पंजाब पुलिस के जवान भी तैनात
Wed, 08 Jun 2022 05:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jun 2022 05:39 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने सिख कमांडो को जत्थेदार की जेड सुरक्षा में तैनात किया है। वहीं पंजाब सरकार ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की सुरक्षा बहाल कर दी है।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह अब केंद्र सरकार के जेड सुरक्षा घेरे में हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के कर्मचारी भी जत्थेदार की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के बाद अब जत्थेदार पूरी तरह से सरकारी सुरक्षा घेरे में हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि पंजाब सरकार की तरफ से 424 वीआईपी की सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। इसके बाद जहां केंद्र सरकार ने जत्थेदार की सुरक्षा पर जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का एलान किया, वहीं एसजीपीसी ने अपने स्तर पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सुरक्षा घेरा देने की बात कही थी। जत्थेदार ने केंद्र सरकार की जेड सुरक्षा लेने से असमर्थता जताया था और कहा था कि वे सिखी के प्रचार-प्रसार के लिए देश-विदेश के दौरे पर रहते हैं और इस दौरान सिख श्रद्धालुओं के निवास पर भी रुकने की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में जेड सुरक्षा लेना ठीक नहीं।
विज्ञापन
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पांच जून को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ बैठक में इस पर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सिख कमांडो को जत्थेदार की जेड सुरक्षा में तैनात किया गया है। वहीं पंजाब सरकार ने भी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की सुरक्षा बहाल कर दी है। वहीं दूसरी तरफ यह भी सूचना है कि पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा वापस लेने का आदेश तो दिया था मगर सुरक्षा वापस नहीं बुलाई थी।
विज्ञापन