फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now it will be easy to dry the ground during heavy rains

Chandigarh News: अब भारी बारिश के दौरान मैदान सुखाना होगा आसान

Mon, 07 Aug 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now it will be easy to dry the ground during heavy rains
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए यूटीसीए के लिए भारी बारिश के दौरान मैदान सुखाने के लिए 14 लाख रुपये की कीमत वाले सुपर सोकर को पारित कर दिया है। साथ ही बीसीसीआई ने घास काटने के लिए लगभग 50 लाख की लागत वाली ट्रिपलेक्स आउटफील्ड मोविंग मशीन और इसी काम के लिए 25 लाख की दो वॉक बिहाइंड मोविंग मशीन पारित कर दी हैं। पिच को गीला होने से रोकने के लिए 22 लाख के दो ग्राउंड कवर्स भी यूटीसीए को जल्द ही मिलने वाले हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने दी।
बता दें बीसीसीआई के डोमेस्टिक सीजन 2023-24 में चंडीगढ़ को 66 मैचों की मेजबानी मिली है। इसके लिए यूटीसीए ने कमर कस ली है। बेशक गत सीजन में चंडीगढ़ की टीमों ने मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया हो, लेकिन सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव से गीले मैदान और प्रतिकूल मौसम के चलते होम टीम काफी खमियाजा भुगतती रही हैं। इस सब बातों से सीख लेते हुए इस बार यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ बेहतरीन समन्वय कायम किया और लंबित मांगों को मनवाने में कामयाब रहे। इस पर खुशी जताते हुए संजय टंडन ने कहा कि इन उपकरणों के चलते यूटीसीए इस सीजन में बेहतर परिणाम देने में सक्षम होगा। बारिश के मौसम में गीले मैदान में मैच करवाना असंभव हो जाता था, लेकिन इन उपकरणों को प्रयोग में लाकर मैच को जल्द शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed