फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now International Geeta Mahotsav 2025 will run for 21 days.

Chandigarh News: अब 21 दिन तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025

Tue, 31 Dec 2024 07:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Now International Geeta Mahotsav 2025 will run for 21 days.
बृज की 84 कोस परिक्रमा की तर्ज पर महाभारत की धरा पर शुरू होगी 48 कोस तीर्थ परिक्रमा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बाेर्ड के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
चंडीगढ़। वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अब 18 दिन की बजाय 21 दिन तक चलेगा। महाभारत की 48 कोस की भूमि के तीर्थों पर भी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 2025 में प्रदेश सरकार ने तीर्थों को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित हुई कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों और पदाधिकारियों की बैठक में तीर्थों के जीर्णोद्धार व गीता महोत्सव के आयोजन का एक्शन प्लान तैयार किया गया।
अगली बार पहली दिसंबर से महोत्सव का आगाज होगा। इस 21 दिन की अवधि में तीन शनिवार और तीन ही रविवार आएंगे। ऐसे में महोत्सव की अवधि तीन दिन बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने बैठक में 48 कोस के तीर्थों के जीर्णोद्धार के साथ आमजन को जोड़ने का सुझाव देते हुए ग्राम पंचायतों और प्रबुद्ध लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने तीर्थों पर चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने तीर्थों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि हर तीर्थ को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए केडीबी पूरी तरह से तत्पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार, केडीबी के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह तथा केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंह प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed