फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now household garbage will collection in panchkula by dore to dore

निगम का तोहफा, अब घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा

Wed, 20 Jan 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 20 Jan 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
now household garbage will collection in panchkula by dore to dore

पंचकूला में सफाई के लिए नगर निगम ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर-9 से होगी। चंडीगढ़ की कंपनी मेसर्स फ्रेंड्स वार्ड नंबर-9 में सैनिटेशन का काम करेगी।

विज्ञापन


इस कंपनी के वर्कर घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करेंगे और डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएंगे। यही कंपनी यहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी करेगी। इसके लिए कंपनी को निगम 8.25 लाख प्रतिमाह देगा। वार्ड में कंपनी का काम सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा और दोपहर साढ़े बारह बजे खत्म होगा।
विज्ञापन


पंचकूला नगर निगम का इस कंपनी के साथ सालाना 99 लाख रुपए का अनुबंध हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह कंपनी फरवरी से अपना काम शुरू करेगी। ध्यान रहे कि वार्ड नंबर 9 में अभी 74 सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। इस वार्ड में सैनिटेशन का काम प्राइवेट ठेकेदार को दिए जाने पर इन सफाई कर्मचारियों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जाएगा, जिनमें सफाई कर्मी कम हैं या है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वार्ड 9 को ट्रायल के लिए चुना गया है। यहां सैनिटेशन कॉन्ट्रेक्ट पर देने का परिणाम अच्छा आया तो अन्य वार्ड में सैनिटेशन का काम आउटसोर्स कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार की स्कीम के तहत इस वार्ड की सैनिटेशन का जिम्मा प्राइवेट कॉन्ट्रेक्टर को दिया जा रहा है। स्टेट गवर्नमेंट ने सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सैनिटेशन का काम आउटसोर्स करने का सुझाव दिया था। वार्ड नं. 9 में  सेक्टर-1, 5, 6, 7, 8, 18 आते हैं।
 
100 से 50 रुपये देने होंगे
डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए एक कनाल या इससे बड़े मकानों में रहने वालों को 100 रुपए प्रतिमाह और इससे छोटे मकानों में रहने वालों को 50 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। कॉन्ट्रेक्टर्स को दो लाख की सिक्योरिटी नगर निगम को जमा करानी होगी। प्राइवेट एजेंसी के लिए निगम को दो कॉन्ट्रेक्टर्स के आवेदन मिले थे। इनमें से एक कंपनी ने एक करोड़ रुपए प्रतिमाह और दूसरी कंपनी ने 8.25 लाख प्रतिमाह में काम करने की बोली दी थी।

पार्षद और नोडल अधिकारी रखेंगे नजर

सैनिटेशन का काम कितना सही हो रहा है इसके लिए कंपनी के कामकाज पर पार्षद और नोडल अधिकारी की नजर रहेगी। नोडल अधिकारी रोजाना सफाई व्यवस्था का जायजा वार्ड में अपनी टीम के साथ लेगा। नगर निगम ने कंपनी के कर्मचारियों को ड्रेस में रहने, ढककर गारबेज ले जाने और अन्य हिदायतें दी हैं।

जगदीप ढांडा, नगर निगम कमिश्नर पंचकूला ने बताया कि हम सैनिटेशन का यह काम ट्रायल के आधार पर शुरू कर रहे हैं। इसके परिणाम अच्छे रहे तो अन्य वार्ड में भी यह शुरू करवाया जाएगा।


सीवी गोयल, पार्षद वार्ड नंबर-9 ने बताया कि पंचकूला में यह एक नया प्रयोग है। हमारे लिए यह बेहतर है। जरूरी है कि इस अभियान में लोग भी सहयोग दें। जो कूड़ा लेने आएं उनको कूड़ा दें। इससे शहर में सफाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed